Michael देख जाफर जैक्सन के दीवाने हुए Allu Arjun, सामने आई तस्वीर

Allu Arjun Watches Michael: पॉप किंग माइकल जैक्सन की बायोपिक फिल्म माइकल आज रिलीज हो गई है। इस बीच साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने ये फिल्म देख ली है।

Allu Arjun Watches Michael: पॉप किंग माइकल जैक्सन की बायोपिक फिल्म माइकल (Michael) का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस फिल्म को लोग तगड़ा रिस्पॉन्स दे रहे हैं। इस बीच आज ये फिल्म दुनियाभर में बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। इस बीच साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) ने फिल्म माइलक देख ली है। इस दौरान की एक फोटो सामने आई है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रही है। इस फोटो पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। (ये भी पढ़ें-एक नहीं दो पार्ट में रिलीज होगी 'माइकल', मेकर्स जल्द करेंगे ऐलान)

allu arjun Michael

अल्लू अर्जुन ने देख ली माइलक (pic credit-IMDb/twitter)

अल्लू अर्जुन ने देख ली माइलक (pic credit-twitter)

अल्लू अर्जुन ने देखी ली माइकल

पॉप किंग माइकल जैक्सन की बायोपिक फिल्म माइकल आज 24 अप्रैल को दुनिया भर में रिलीज हो गई है। भारत के कुछ चुनिंदा थिएटर्स में गुरुवार को स्पेशल स्क्रीनिंग हुई। अल्लू अर्जुन, जो फिलहाल राका की शूटिंग कर रहे हैं, उन्होंने समय निकालकर यह बायोपिक देखी। उन्होंने हैदराबाद में अपने थिएटर में जाकर फैंस के साथ फिल्म देखी। थिएटर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। पिछली बार उन्होंने मार्च में रणवीर सिंह की धुरंधर 2 देखी थी और रिव्यू किया था। अब फैंस उनकी इस फिल्म पर रिएक्शन का इंतजार कर रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि अल्लू अर्जुन संदीप रेड्डी वांगा की प्लान की गई माइकल जैक्सन बायोपिक में मुख्य भूमिका के टॉप कंटेंडर थे। तेलुगु फैंस उन्हें भारतीय माइकल जैक्सन भी कहते हैं। (ये भी पढ़ें-Raaka से लीक हुआ अल्लू अर्जुन का लुक? तस्वीर वायरल होते ही खुली पोल)

End of Feed