साउथ मूवीज

Tamil Nadu Assembly Election: बेटी श्रुति हासन संग वोट देने पहुंचे कमल हासन, थलापति विजय ने भी किया मतदान

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 23, 2026, 12:40 PM IST

Tamil Nadu Assembly Election South Stars Voting: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के दौरान एक के बाद एक साउथ स्टार्स वोटिंग करने पहुंच रहे हैं। कमल हासन (Kamal Haasan) और रजनीकांत (Rajinikanth) समेत अब तक कई स्टार्स वोट डाल चुके हैं।

Image

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में इन स्टार्स ने किया वोट (Image Source: ANI)

Tamil Nadu Assembly Election South Stars Voting: आज यानी 23 अप्रैल को तमिलनाडु विधानसभा चुनाव (Tamil Nadu Assembly Election 2026) का बड़ा दिन है। पूरे राज्य में 234 सीटों पर वोटिंग शुरू हो गई है और सुबह-सुबह ही लोग वोटिंग करने पहुंचे रहे है। इन सब के बीच अब साउथ स्टार्स की तस्वीरें और वीडियो सामने आनी शुरू हो गई है। साउथ के ये स्टार्स अलग-अलग अंदाज में दिखाई दिए। वोट देने के बाद साउथ के स्टार्स ने मीडिया से भी बात की और लोगों से मतदान करने की अपील की। कमल हासन (Kamal Haasan) और रजनीकांत (Rajinikanth) समेत साउथ स्टार्स की ये तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। (ये भी पढ़ें:थलापति विजय ने पत्नी संगीता संग तलाक पर तोड़ी चुप्पी, अफेयर की खबरों पर कह डाली ये बड़ी बात)

इन स्टार्स ने किया मतदान

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार सुबह से ही सभी 234 सीटों पर वोटिंग शुरू हो गई। सुबह से ही कई जगहों पर लंबी कतारें देखने को मिलीं। वोटिंग का दिन खास बन गया, क्योंकि कई कोलीवुड सितारे भी वोट डालने पहुंचे। रजनीकांत, कमल हासन, शिवकार्तिकेयन और अजित कुमार जैसे बड़े अभिनेता पोलिंग बूथ पर नजर आए। रजनीकांत अपनी बेटी सौंदर्या रजनीकांत के साथ पहुंचे। (ये भी पढ़ें:Jana Nayagan: रिलीज से पहले ही ऑनलाइन लीक हुई थलापति विजय की फिल्म? मेकर्स को लगा 440 वोल्ट का झटका)

बेटी के साथ पहुंचे कमल हासन

कमल हासन अपनी बेटी श्रुति हासन के साथ पहुंचे और दोनों ने वोट डालने के बाद कैमरे के सामने पोज दिया। जीवा, ससिकुमार, आरजे बालाजी, अरव और जय जैसे कई जाने-माने नाम भी वोट डालने पहुंचे। म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर और अभिनेता केन करुणास भी मतदान प्रक्रिया में शामिल हुए। अजित कुमार ने भी वोट डाला। उनके बाद गौतम राम कार्तिक और सुंदर सी भी वोट डालने के लिए बाहर निकले।

Tamil Nadu Assembly Election South Stars Voting

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में इन स्टार्स ने किया वोट (Image Source: ANI)

सबसे अलग दिखे विजय

इन सभी सेलिब्रिटी वोटर्स में विजय सबसे अलग नजर आए, क्योंकि वे राजनीति में भी सक्रिय हैं। उन्होंने 2024 में अपनी पार्टी ‘तमिलगा वेत्री कझगम’ (TVK) शुरू की और चेन्नई के पेरंबूर और तिरुचिरापल्ली ईस्ट से अपना पहला चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने खुद को पारंपरिक राजनीतिक दलों के विकल्प के रूप में पेश किया है और धर्मनिरपेक्षता, सामाजिक न्याय और आर्थिक कल्याण जैसे मुद्दों पर प्रचार किया है।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article