अल्लू अर्जुन पीते हैं शराब? पुष्पा 2 एक्टर ने शराब की दुकान से लीक वीडियो का सच किया उजागर

Allu Arjun on wine shop video: पुष्पा 2 (Pushpa 2) स्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) का एक वीडियो साल 2017 में वायरल हुआ था, जिसमें वो एक शराब की दुकान से कुछ सामान लेते दिखाई दे रहे थे। अल्लू अर्जुन ने सालों पुराने इस वीडियो पर सफाई देते हुए माना है कि वो अपने दोस्त के लिए शराब खरीदने के लिए गए।

Allu Arjun on wine shop video: तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) का एक वीडियो कुछ साल पहले इंटरनेट पर काफी वायरल हुआ था, जिसके बारे में उन्होंने अब बात की है। इस वायरल वीडियो में अल्लू अर्जुन एक शराब की दुकान से शराब खरीदते दिखाई दे रहे थे। वायरल वीडियो को देखने के बाद लोगों ने अल्लू अर्जुन से ये सवाल पूछा कि क्या वो खुद के लिए शराब लेने गए थे? अल्लू अर्जुन ने फैंस के सभी सवालों का जवाब देते हुए उस वायरल वीडियो की सच्चाई बताई है और कन्फर्म किया है कि वो खुद के लिए शराब खरीदने नहीं गए थे।

Allu Arjun Wine Shop VIdeo

अल्लू अर्जुन पीते हैं शराब? पुष्पा 2 एक्टर ने शराब की दुकान से लीक वीडियो का सच किया उजागर

अल्लू अर्जुन हाल ही में अनस्टॉपेबल एनबीके शो पर गए थे जहां नंदमुरी बालकृष्ण ने उनसे वायरल वीडियो के बारे में पूछा। पहले तो वीडियो देखने के बाद अल्लू अर्जुन हंसने लगे और फिर उन्होंने कहा कि वो अपने एक दोस्त के लिए वो शराब खरीदने के लिए गए थे। वीडियो देखने के बाद लोगों को ऐसा लगा था कि वो खुद के लिए शराब ले रहे हैं लेकिन वो सच नहीं था। रिपोर्ट्स की मानें तो अल्लू अर्जुन का वो दोस्त भी अनस्टॉपेबल एनबीके में उनके साथ नजर आएगा और सच्चाई पर पक्की मुहर लगाएगा।

End of Feed