अल्लू अर्जुन को तेलंगाना सरकार से मिला 'पुष्पा 2' के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड, पुष्पाराज ने जताई खुशी

तेलंगाना सरकार ने बुधवार को गद्दार तेलंगाना फिल्म पुरस्कार के 2024 के विजेताओं की घोषणा की। इस बार अल्लू अर्जुन को भी बेस्ट एक्टर का पुरस्कार मिला है। जिस कारण एक्टर के साथ-साथ फैंस भी काफी ज्यादा खुश हैं। अल्लू अर्जुन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सरकार का धन्यवाद किया है।

तेलंगाना सरकार ने बुधवार को गद्दार तेलंगाना फिल्म पुरस्कार के 2024 के विजेताओं की घोषणा की। इस लिस्ट में अल्लू अर्जुन का नाम भी शामिल है। बता दें अल्लू अर्जुन को उनकी हालिया रिलीज पुष्पा 2 के लिए बेस्ट का पुरस्कार मिला है। जिसके बाद अल्लू अर्जुन के फैंस के बीच खुशी का माहौल है।

अल्लू अर्जुन

अल्लू अर्जुन

अपनी जीत के बाद अल्लू अर्जुन ने अपने सोशल मीडिया पर जीत की खुशी जाहिर की है। एक्टर ने खास नोट लिखकर तेलंगाना सरकार के प्रति आभार जताया है। अल्लू अर्जुन ने लिखा, "गद्दार तेलंगाना फिल्म अवार्ड्स 2024 में पुष्पा 2 के लिए पहला बेस्ट एक्टर का पुरस्कार पाकर मैं सच में सम्मानित महसूस कर रहा हूं। इस सम्मान के लिए तेलंगाना सरकार को तहे दिल से धन्यवाद।"

End of Feed