Pushpa 2 Stampede Case: कोर्ट के सामने पेश नहीं हुए Allu Arjun, मामले की सुनवाई टली

Pushpa 2 Stampede Case: संध्या थिएटर भगदड़ मामले की सुनवाई अब 6 जुलाई तक के लिए टाल दी गई है। बताया जा रहा है कि आज अल्लू अर्जुन कोर्ट के सामने पेश नहीं हो पाए।

Pushpa 2 Stampede Case:साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। अल्लू अर्जुन जल्द ही फिल्म राका में नजर आने वाले हैं। हाल ही में कोर्ट ने पुष्पा 2 (Pushpa 2) भगदड़ मामले में अल्लू अर्जुन को समन भेजा था। आज इस मामले की सुनवाई होने वाली थी। इस बीच एक नया अपडेट सामने आया है। पहले ये खबर सामने आई थी कि अल्लू अर्जुन आज कोर्ट में पेश नहीं होंगे। अब खबर सामने आई है कि फिल्म पुष्पा 2 भगदड़ मामले की सुनवाई अगले महीने तक टल गई है। (टाइम्स नाव नवभारत पर ये भी पढ़ें-Allu Arjun की मुश्किलें बढ़ी, पुष्पा 2 भगदड़ मामले में कोर्ट ने एक्टर को भेजा समन)

Pushpa 2 Stampede Case

पुष्पा 2 भगदड़ मामले की सुनवाई टली (pic credit-instagram)

पुष्पा 2 भगदड़ मामले की सुनवाई टली

ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, संध्या थिएटर भगदड़ मामले की सुनवाई अब 6 जुलाई तक के लिए टाल दी गई है। एक्टर अल्लू अर्जुन न तो कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पहुंचे और न ही वर्चुअली पेश हुए। उनकी ओर से उनके वकील ने अदालत में गैरहाजिरी याचिका दाखिल की। सुनवाई के दौरान नामपल्ली कोर्ट में कुल 22 आरोपी मौजूद रहे, जबकि अल्लू अर्जुन समेत एक-दो आरोपी मौजूद नहीं रहे। यह जानकारी संध्या थिएटर की कानूनी टीम ने दी है। आज सुबह की ये खबर सामने आई थी कि कोर्ट में अल्लू अर्जुन व्यक्तिगत रूप से पेश नहीं होंगे। उनकी कानूनी टीम अदालत में पेश होकर पक्ष रखेगी और आगे की कार्यवाही संभालेगी। अब कोर्ट ने सख्ती दिखाते हुए कड़ा निर्देश दिया है। अगली सुनवाई के लिए सभी 23 सदस्यों को एक साथ कोर्ट में पेश होना होगा।

End of Feed