अल्लू अर्जुन संग फिल्म बनाने के लिए 75 करोड़ रुपये ले रहे हैं लोकेश कनगराज? सामने आई ये रिपोर्ट

Allu Arjun Film with Lokesh Kanagaraj: साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के लिए तैयार है। ये खबर सामने आई है कि अल्लू अर्जुन जल्द ही पॉपुलर डायरेक्टर लोकेश कनगराज के साथ धमाल मचाने वाले हैं। इस मूवी के लिए सभी लोग एक्साइटेड हैं।

Allu Arjun Film with Lokesh Kanagaraj: साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन अपनी धांसू एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी फिल्मों को लोगों ने काफी प्यार दिया है। पुष्पा और पुष्पा 2 जैसी मूवीज ने अल्लू अर्जुन को ग्लोबल स्टार बना दिया। अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। इस बीच ये खबर सामने आई है कि अल्लू अर्जुन जल्द ही पॉपुलर डायरेक्टर लोकेश कनगराज के साथ धमाल मचाने वाले हैं। आइए नजर डालते है इस खास रिपोर्ट पर...

allu arjun lokesh kanagraj

pic credit- instagram

अल्लू अर्जुन और लोकेश कनगराज की जोड़ी

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और डायरेक्टर लोकेश कनगराज की जोड़ी बनाने की खबरें काफी समय से सुर्खियों में हैं। अब रिपोर्ट्स के मुताबिक यह प्रोजेक्ट जल्द शुरू हो सकता है। ट्रैकर Mukil Vardhanan की रिपोर्ट के अनुसार 'एए23' की शूटिंग जून या जुलाई 2026 में शुरू होगी। लोकेश कनगराज को इस फिल्म के लिए 75 करोड़ रुपये की फीस मिलने की बात कही जा रही है, हालांकि अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।अल्लू अर्जुन ने हाल ही में इंस्टाग्राम स्टोरी पर वेट फॉर इट लिखकर उत्सुकता बढ़ाई, जिसे फैंस इस प्रोजेक्ट से जोड़ रहे हैं। लोकेश के असिस्टेंट डायरेक्टर ने भी प्री-प्रोडक्शन शुरू होने की जानकारी दी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये एक एक्शन फिल्म होगी, जिसमें अल्लू अर्जुन लीड रोल में होंगे।

End of Feed