Allu Arjun की दादी का 94 वर्ष की उम्र में निधन, मुश्किल घड़ी में 'पुष्पा' स्टार को गले लगाते दिखे Ram Charan

Allu Arjun Grand Mother Passes Away At The Age Of 94: साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। अल्लू अर्जुन की दादी मां अल्लू कनकरत्नम का 94 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। अल्लू अर्जुन के कुछ वीडियोज भी सामने आए हैं, जिसमें उनके चेहरे पर मायूसी दिखी।

Allu Arjun Grand Mother Passes Away At The Age Of 94: साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के परिवार पर मुसीबतें आ पड़ी हैं। अल्लू अर्जुन की दादी मां अल्लू कनकरत्नम गरू का निधन हो गया है। उन्होंने 94 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। बताया जा रहा है कि उन्होंने शनिवार की दरमियानी रात 1:45 बजे आखिरी सांस ली। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वह लंबे वक्त से उम्र संबंधी परेशानियों से जूझ रही हैं। अल्लू कनकरत्नम गरू के निधन से अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और चिरंजीवी के परिवार को झटका लगा है। अल्लू कनकरत्नम के पार्थिव शरीर को अल्लू अरविंद के घर पर रखा गया, जहां लोगों ने उन्हें अंतिम विदाई दी। वहीं अल्लू कनकरत्नम (Allu Kanakratnam) के निधन के कारण राम चरण भी बीच में ही अपनी शूटिंग छोड़कर अल्लू अरविंद के घर पहुंचे।

allu arjun

फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स

अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के दादी के निधन की खबर से टॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर है। खबरों की मानें तो मुश्किल घड़ी में परिवार के साथ रहने के लिए अल्लू अर्जुन और राम चरण ने अपनी-अपनी शूटिंग बीच में ही रोक दी। अल्लू अर्जुन जहां इस वक्त मुंबई में एटली की फिल्म की शूटिंग कर रहे थे तो वहीं राम चरण मैसूर में शूटिंग कर रहे थे। लेकिन दोनों शूटिंग रद्द करते हुए हैदराबाद पहुंचे। अल्लू अर्जुन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह दादी के निधन से शोक में डूबे नजर आए। उनके साथ-साथ वीडियो में चिरंजीवी भी दिखाई दिये।

End of Feed