Akshay Kumar करेंगे Kannappa में एंट्री! साउथ सुपरस्टार्स को देंगे कड़ी टक्कर

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 8, 2024, 02:32 PM IST

साउथ फिल्म कनप्पा को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। कनप्पा में साउथ के कई स्टार्स नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में अब अक्षय कुमार भी नजर आ सकते हैं। अक्षय की एंट्री से फैंस बेहद खुश है। फिल्म में एक्टर के रोल का खुलासा नहीं हुआ है। ये अक्षय की तीसरी साउथ फिल्म है।

मुकेश कुमार सिंह की फिल्म 'कनप्पा' (Kannappa) को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। ये एक मेगा बजट मूवी है। फिल्म की कहानी भगवान शिव के भक्त पर आधारित है। विष्णु मांचू की फिल्म कनप्पा में अक्षय कुमार दमदार रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म से एक्टर टॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू करेंगे। कनप्पा में प्रभास, मोहनलाल के बाद अक्षय कुमार की एंट्री हुई है। इन सभी सुपरस्टार्स को साथ में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। ये एक पैन इंडिया प्रोजेक्ट है। हालांकि अक्षय कुमार के कनप्पा में एंट्री पुष्टि फिल्म इंडस्ट्रलिस्ट रमेश बाला ने की है। उन्होंने ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी है।

रमेश बाला ने ट्वीट कर लिखा, बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार पैन इंडिया प्रोजेक्ट एक्टर विष्णु मांचू की बिग बजट मूवी कनप्पा की स्टार कास्ट को ज्वाइन करेंगे। रमेश बाला की इस खबर ने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है।

End of Feed