Akhil-Zainab Wedding: शादी के बंधन में बंधे अखिल अक्किनेनी और जैनब रावजी, सामने आई वेडिंग की पहली तस्वीरें

Akhil-Zainab Wedding: नागार्जुन अक्किनेनी के छोटे बेटे अखिल अक्किनेनी ने शादी रचा ली है। अब शादी की पहली तस्वीरें जमकर वायरल हो रही है। इन फोटोज में कपल साथ में काफी प्यारा लग रहा है।

Akhil-Zainab Wedding: साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन अक्किनेनी के छोटे बेटे अखिल अक्किनेनी आज यानी 06 जून को शादी के बंधन में बंध गए है। कपल की शादी की पहली तस्वीरें सामने आई है, जिसे फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। अब ये तस्वीरें जमकर वायरल हो रही है। बता दें अखिल अक्किनेनी और जैनब रावजी ने 26 नवंबर, 2024 को सगाई की थी।

Akhil Akkineni and Zainab Raoji

Akhil Akkineni and Zainab Raoji

रिपोर्ट के अनुसार अखिल अक्किनेनी और जैनब रावजी तीन साल से रिलेशनशिप में रहे है। कपल ने 26 नवंबर, 2024 को सगाई की थी। इस सगाई सेरेमनी में केवल करीबी परिवार और दोस्त ही मौजूद थे। अब कपल ने पारंपरिक हिंदू रीति रिवाज से शादी कर ली है। बता दें जहां नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की शादी हुई थी वही अन्नपूर्णा स्टूडियो में कपल ने सात फेरे लिए हैं। इस खास दिन अखिल अक्किनेनी ने सफेद कुर्ता-पायजामा कैरी किया था। शादी के लिए दुल्हन जैनब ने सिल्क की सफेद साड़ी पहनी है और अपने लुक को स्टेटमेंट ज्वेलरी से पूरा किया है। इस दौरान जैनब रावजी काफी सुंदर लग रही हैं।

End of Feed