Akhanda 2 Postpone: साउथ के सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण (Nandamuri Balakrishna) इन दिनों अपनी फिल्म आखंडा 2: थांडवम (Akhanda 2: Thaandavam) को लेकर खबरों में बने हुए हैं। फिल्म आखंडा 2 को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे, जो फैंस को इस मूवी के लिए बेताब कर रहे हैं। लेकिन इन सब के बीच एक ऐसी खबर सामने आई जिसने फैंस का दिल तोड़ दिया है। ये अपडेट नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म आखंडा 2 की रिलीज डेट को लेकर है। फिल्म आखंडा 2 जो आज यानी 5 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी, उसे टाल दिया गया है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर रिएक्शन भी सामने आने शुरू हो गए हैं।
पोस्टपोन हुई 'आखंडा 2'
नंदमुरी बालकृष्ण एक बार फिर अपनी फिल्म आखंडा 2 को लेकर एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। इस बार एक ऐसा अपडेट सामने आया है जिसने फैंस के दिलों को तोड़ दिया है। नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म आखंडा 2 जो आज यानी 5 दिसंबर 2025 को थिएटर्स में धमाल मचाने वाली थी, अचानक पोस्टपोन हो गई। प्रीमियर शोज 4 दिसंबर को ही कैंसल कर दिए गए थे। इसको लेकर प्रोडक्शन हाउस 14 रील्स प्लस (14 Reels Plus) ने ऑफिशियल X अकाउंट पर पोस्ट किया है। लेकिन अभी तक इसकी नई रिलीज डेट के बारे में कोई खुलासा नहीं हुआ है। 14 रील्स प्लस एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा 'दिल बहुत भारी है, लेकिन हमें ये बताना पड़ रहा है कि 'अखंडा2' अब तय तारीख पर रिलीज नहीं हो पाएगी। कुछ मजबूरियां आ गई हैं जिन्हें टाला नहीं जा सका। ये पल हमारे लिए भी बहुत दर्द भरा है। हम अच्छी तरह समझते हैं कि आप सब कितनी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। आपकी निराशा हम महसूस कर रहे हैं। हम दिन-रात मेहनत कर रहे हैं कि ये मसला जल्द से जल्द सुलझ जाए। जो असुविधा हुई, उसके लिए दिल से माफी मांगते हैं। आपका प्यार और सपोर्ट ही हमारी ताकत है। बहुत जल्द एक खुशखबरी लेकर आएंगे, वादा है।'
गुस्सा हुए फैंस
नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म आखंडा 2 का फैंस को काफी लंबे समय से इंतजार था लेकिन फिल्म के पोस्टपोने होने की खबर ने फैंस का दिल तोड़ी दिया है। इस खबर के सामने आने के बाद जहां कुछ फैंस उदास नजर आए तो कई सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर रिएक्शन देते हुए गुस्सा निकाला।
