Akhanda 2 New Release Date: रणवीर सिंह की 'धुरंधर' को नंदामुरी बालकृष्ण ने दी खुली चुनौती, 5 दिसंबर को होगा तगड़ा क्लैश

Akhanda 2 New Release Date: मेकर्स ने हाल ही में साउथ एक्टर नंदामुरी बालकृष्ण (Nandamuri Balakrishna) की 'अखंडा 2' (Akhanda 2) की नई रिलीज डेट जारी कर दी है। हैरानी की बात यह है कि 'अखंडा 2' की टक्कर 5 दिसंबर के दिन बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' से होने वाली है।

Akhanda 2 New Release Date: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार नंदामुरी बालकृष्ण (Nandamuri Balakrishna) की साल 2021 में फिल्म 'अखंडा' रिलीज हुई थी। इस मूवी में प्रज्ञा जयसवाल, जगपति बाबू और श्रीकांत अहम भूमिका में नजर आ आए थे। फिल्म अपने समय की ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। 'अखंडा' की अपार सफलता को देखने के बाद ही मेकर्स ने इसके दूसरे पार्ट यानी 'अखंडा 2' को बनाने का फैसला कर लिया था। साल 2025 में नंदामुरी बालकृष्ण की फिल्म 'अखंडा 2' को मेकर्स पहले दशहरा पर रिलीज करने वाले थे लेकिन बाद में इस मूवी की रिलीज को अचानक टाल दिया था। नंदामुरी बालकृष्ण के फैन्स इस खबर से थोड़े निराश जरूर हुए थे लेकिन अब उनके मेकर्स ने बड़ा सरप्राइज देते हुए 'अखंडा 2' (Akhanda 2) की नई रिलीज डेट जारी कर दी है।

Akhanda 2 Clash Dhurandhar

Pics Credit: IMDb

'अखंडा 2 ' की नई रिलीज डेट आई सामने

नंदामुरी बालकृष्ण (Nandamuri Balakrishna) की फिल्म 'अखंडा 2' (Akhanda 2) के निर्माताओं ने आधिकारिक तौर पर इसकी नई रिलीज की घोषणा कर दी है। अब फिल्म का प्रीमियर इसी साल 5 दिसंबर को होगा। यह मूवी बड़े परदे पर दस्तक देने से अब 50 दिन दूर है। फैन्स ने भी इस मूवी को देखने के लिए उल्टी गिनती शुरू कर दी हैं। टीम ने एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिखा था, '50 दिनों में, आप सभी बड़े पर्दे पर ब्लॉकबस्टर तांडव देखेंगे। अखंडा 2 5 दिसंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी।'

End of Feed