AK64: अजित कुमार ने अगली फिल्म के लिए इस डायरेक्टर संग मिलाया हाथ, फैंस हुए गदगद

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 20, 2025, 11:41 AM IST

Ajith Kumar Upcoming Movie: साउथ सुपरस्टार अजित कुमार (Ajith Kumar) की अपकमिंग फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट आया है। डायरेक्टर आदिक रविचंद्रन (Adhik Ravichandran) ने कन्फर्म किया है कि वो अजित कुमार के साथ उनकी अगली फिल्म AK64 में फिर से काम करने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं क्या है पूरी खबर

Ajith Kumar Upcoming Movie: साउथ सुपरस्टार अजित कुमार (Ajith Kumar) ने अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। अजित कुमार की ने फिल्म गुड बैड अग्ली (Good Bad Ugly) के साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचा दिया था। इस फिल्म के बाद अजित कुमार के फैंस उनकी अगली फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच अजित कुमार की अपकमिंग फिल्म को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। अजित कुमार ने अपनी अपकमिंग फिल्म के लिए इस डायरेक्टर से हाथ मिलाया है। तो चलिए जानते हैं अजित कुमार की अपकमिंग फिल्म से जुड़ा क्या अपडेट आया है।

AK64

Image Source: Ajith Kumar Instagram

अजित कुमार नई फिल्म को लेकर आया अपडेट

एक्टर अजित कुमार इन दिनों एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। अजित कुमार अपनी नई फिल्म से साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाले हैं। अभी हाल ही में डायरेक्टर आदिक रविचंद्रन (Adhik Ravichandran) ने एक प्रेस बाइट के दौरान अजित कुमार संग फिल्म AK64 लेकर आने वाले हैं। डायरेक्टर ने कहा कि 'हां, मैं अजित कुमार सर के साथ अगली फिल्म कर रहा हूं। मुझे बहुत खुशी है कि मुझे AK64 का मौका मिला। ये 'गुड बैड अग्ली' से बिल्कुल अलग तरह की फिल्म होगी और फैंस के लिए एक खास ट्रीट होगी।' अजित कुमार के फैंस इस खबर के सामने आने के बाद खुशी से झूम उठे हैं।

End of Feed