यूरोप में रेसिंग के दौरान Ajith Kumar की कार का हुआ भयानक एक्सीडेंट, बाल-बाल बचे एक्टर

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 23, 2026, 01:45 PM IST

Ajith Kumar Car Accident: साउथ स्टार अजित कुमार रेसिंग के दौरान हादसे का शिकार हो गए। यूरोप में हुए इस एक्सीडेंट के बाद उनके फैंस घबरा गए, लेकिन एक्टर सुरक्षित हैं।

Ajith Kumar Car Accident: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अजित कुमार (Ajith Kumar) फिल्मों के साथ-साथ रेसिंग के अपने जुनून के लिए भी जाने जाते हैं। फिल्म गुड बैड अग्ली (Good Bad Ugly) स्टार अजित कुमार अक्सर तस्वीरें और वीडियो सामने आती रहती है, जिसमें वो रेसिंग ट्रैक पर नजर आते हीं। इन सब के बीच एक बार फिर मोटरस्पोर्ट्स से जुड़े एक हादसे के कारण चर्चा में हैं। यूरोप में एक हाई-स्पीड एंड्योरेंस रेसिंग इवेंट के दौरान उनकी रेसिंग कार का एक्सीडेंट हो गया। हादसा काफी डराने वाला था, लेकिन राहत की बात यह है कि अजित कुमार पूरी तरह सुरक्षित हैं। इस खबर के सामने आने के बाद फिल्मी दुनिया में हलचल मच गई है।

Ajith Kumar Car Accident

अजित कुमार के साथ हुआ हादसा (Image Source: Reddit/ Pinterest)

हादसे का शिकार हुए अजित कुमार

एक्टर अजित कुमार एक बार फिर से चर्चा में आ गए है। लेकिन इसकी वजह कोई फिल्म या एक्टर का कोई लुक नहीं है। बल्कि एक हादसा है। अजित कुमार यूरोप में हुए हाई-स्पीड एंड्योरेंस रेसिंग इवेंट के दौरान हुए हादसे के बाद बाल-बाल बच गए। हालिया रेस के दौरान उनकी कार कथित तौर पर बेकाबू होकर दूसरी कार से टकरा गई। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक अजित कुमार सुरक्षित हैं और उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई। ये घटना कथित तौर पर तब हुई, जब अजित कुमार एंड्योरेंस चैंपियनशिप में हिस्सा ले रहे थे। इनमें एशियन ले मैंस सीरीज और मिशेलिन ले मैंस कप जैसी प्रतियोगिताएं शामिल हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, रेस के दौरान तेज रफ्तार में उनकी कार का संतुलन बिगड़ गया और वो दूसरी कार से जा टकराई।

End of Feed