Ajith Kumar की 64वीं फिल्म का टाइटल होगा 'DareDevil', अधिक रविचंद्रन करेंगे डायरेक्ट

Ajith Kumar's Next is DareDevil: हाल ही में डायरेक्टर अधिक रविचंद्रन ने सोशल मीडिया के माध्यम से साउथ सुपरस्टार अजित कुमार की नई फिल्म 'AK64' के ऑफिशियल टाइटल की घोषणा कर दी है।

Ajith Kumar's Next is DareDevil: साउथ इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता अजित कुमार (Ajith Kumar) अपनी नई फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। इस मूवी को अब तक 'AK64' नाम से बुलाया जा रहा था। फैन्स लंबे समय से इस मूवी के टाइटल को जानने के लिए बेताब थे। अब जो बड़ी जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक अजित कुमार की 'AK64' को टाइटल मिल गया है। बताया जा रहा है कि अजित कुमार की अगली फिल्म का आधिकारिक नाम 'डेयरडेविल' (DareDevil) होगा। यह उनकी पत्नी शालिनी अजितकुमार की पहली प्रोडक्शन भी होगी। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: हिप इंजरी के बाद कैसा महसूस कर रही हैं Rashmika Mandanna?)

Ajith Kumar's Next is DareDevil

'डेयरडेविल' होगा अजित कुमार की नई फिल्म का टाइटल

'डेयरडेविल' होगा अजित कुमार की फिल्म का टाइटल

सोशल मीडिया पर डायरेक्टर अधिक रविचंद्रन ने अजित कुमार की फिल्म 'डेयरडेविल' का पहला पोस्टर शेयर किया। उन्होंने कहा कि यह फिल्म जुनून और मेहनत से बनी एक शानदार जर्नी है। यह केवल अजित कुमार की वजह से हो पाया है। अजित पिछले 34 साल से बाधाएं तोड़ रहे हैं, करोड़ों लोगों को प्रेरणा दे रहे हैं और स्टारडम का मतलब बदल रहे हैं। पोस्टर में दिखाया गया है कि अजित टाइटल रोल में हैं। फिल्म का नाम डाइस से लिखा गया है। शायद ये फिल्म के बारे में कोई संकेत है। अधिक ने वादा किया कि 'डेयरडेविल' दर्शकों के लिए एकदम खास होने वाली है। उन्होंने अजित कुमार सर को विश्वास और सपोर्ट के लिए धन्यवाद दिया। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'पाकिस्तान मौसी जैसी है...' बंटवारा 1947 के प्रमोशन में ये क्या बोल गए Sunny Deol?)

उन्होंने अजित कुमार की पत्नी शालिनी को भी धन्यवाद कहा। शालिनी ब्रेव हार्ट्स प्रोडक्शन के बैनर तले पहली बार प्रोड्यूसर बन रही हैं। ये तमिल फिल्म है। इस म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंदर द्वारा बनाया जाएगा। अनिरुद्ध ने पहले अजित की 'विदमुयर्ची' म्यूजिक अल्बम को भी बनाया था। मां मोहिनी मणि के निधन के बाद यह अजित की पहली फिल्म है। मां का निधन 30 मई को चेन्नई में 89 साल की उम्र में हुआ था। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने अजित के घर जाकर व्यक्तिगत रूप से संवेदना व्यक्त की थी।

End of Feed