अजित कुमार के साथ नीदरलैंड्स में रेसिंग ट्रैक पर हुआ बड़ा हादसा, बाल-बाल बचे एक्टर

  • Authored by: अभय
  • Updated May 19, 2025, 02:01 PM IST

Ajith Kumar Accident: तमिल सिनेमा के सुपरस्टार अजित कुमार (Ajith Kumar) के साथ अभी हाल ही में नीदरलैंड्स में जीटी4 यूरोपियन सीरीज (GT4 European Series) रेस के दौरान उनकी रेसिंग कार का टायर फटने से हादसा हो गया। इस खबर ने अजित कुमार के फैंस ने परेशान कर दिया है।

Ajith Kumar Accident: साउथ की फिल्मों के सुपरस्टार अजित कुमार (Ajith Kumar) फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बनी रहते हैं। अजित कुमार की रेसिंग से जुड़ी भी खबरें सामने आती रहती हैं। लेकिन अभी हाल ही में अजित कुमार एक बड़ा हादसे का शिकार होते-होते बचे है। अजित कुमार से जुड़ी इस खबर का सामने आने के बाद फैंस भी हैरान रह गए है। अजित कुमार की इस जुड़ी तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि अगर थोड़ी सी भी चूक होती तो बात एक्टर की जान पर आ सकती थी। तो चलिए जानते हैं अजित कुमार के साथ क्या हादसा हुआ है।

Ajith Kumar Accident

बाल-बाल बचे अजित कुमार

एक्टर अजित कुमार अपनी एक्टिंग के साथ-साथ रेसिंग के जुनून के लिए भी मशहूर हैं। अजित कुमार की रेसिंग ट्रैक से तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। इसी बीच रेसिंग ट्रैक पर अजित कुमार संग हादसा हो गया। खबरों के मुताबिक नीदरलैंड्स में जीटी4 यूरोपियन सीरीज (GT4 European Series) रेस के दौरान उनकी रेसिंग कार का टायर फटने से हादसा हो गया। टायर फटने के बाद कार ट्रैक पर कंट्रोल से बाहर हो गई, लेकिन इस हादसे में अजित पूरी तरह सुरक्षित बच निकले। हादसे की खबर ने फैंस को थोड़ा परेशान किया, लेकिन अजित की सलामती की खबर ने सबको राहत दी।

End of Feed