अजित कुमार विदमुयार्ची के लिए वसूल रहे हैं 100 करोड़ की मोटी फीस!! कई बड़े एक्टर्स को छोड़ा पीछे

साउथ के सुपरस्टार अजित कुमार इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में हैं। कुछ दिनों पहले अजित कुमार ने 24H दुबई 2025 एंड्योरेंस रेस में तीसरा स्थान हासिल किया था। रेस के बाद भारतीय तिरंगा लहराकर जीत का जश्न मनाया था। अब एक्टर जल्द ही अपनी फिल्म विदमुयार्ची में नजर आने वाले हैं।

साउथ के सुपरस्टार अजित कुमार इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में हैं। कुछ दिनों पहले अजित कुमार ने 24H दुबई 2025 एंड्योरेंस रेस में तीसरा स्थान हासिल किया था। रेस के बाद भारतीय तिरंगा लहराकर जीत का जश्न मनाया था। अब एक्टर जल्द ही अपनी फिल्म विदमुयार्ची में नजर आने वाले हैं, जिसका इंतजार फैंस बेस्रबी से कर रहे हैं, लेकिन इस फिल्म के लिए अजित कुमार ने मोटी फीस वसूली है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म के लिए अजित कुमार ने कितनी फीस ली है।

Ajith Kumar

Ajith Kumar

अजित कुमार की फिल्म विदामुयार्ची 6 फरवरी को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को रिलीज होने के लिए बस अब कुछ ही दिन रह गए हैं। इस फिल्म को मगिज़ थिरुमेनी द्वारा निर्देशित किया जा रहा है। कोइमोई की एक रिपोर्ट के अनुसार अजित कुमार ने विदामुयार्ची के लिए 110-120 करोड़ रुपये की भारी भरकम फीस ली है। वहीं फिल्म का बजट केवल 200 करोड़ रुपये है। जिस कारण अजित कुमार की फीस सुनकर फैंस को बड़ा झटका लग रहा है।

End of Feed