अजित कुमार की फिल्म 'गुड बैड अग्ली' इस समय बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई कर रही है। फैंस इस फिल्म को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की टक्कर सनी देओल की फिल्म जाट से हो रही है। अब इस फिल्म में कॉपी करने का आरोप लगा है। आइए जाते हैं कि मामला क्या है।
Ajith Kumar
हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार दिग्गज संगीतकार इलैयाराजा ने फिल्म के निर्माताओं को कानूनी नोटिस भेजा है। उन्होंने कथित तौर पर अपने गानों के उनऔथोरिजेड इस्तेमाल के लिए 5 करोड़ रुपये का भारी मुआवजा मांगा है और आधिकारिक माफी भी मांगी है। नोटिस पर प्रतिक्रिया देते हुए, मैथरी मूवी मेकर्स के गुड बैड अग्ली के निर्माता यालामनचिली रविशंकर ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ी है।
हमने प्रोटोकॉल का पालन किया है
हाल ही में हुए एक इंटरव्यू के दौरान इस फिल्म के मेकर ने कहा-"हमने फिल्म में इस्तेमाल किए गए गानों के लिए सभी म्यूजिक लेबल से अनुमति ले ली है। लेबल के पास अधिकार हैं, इसलिए हमने प्रोटोकॉल का पालन किया है और उनसे एनओसी ली है। हमने नियमानुसार काम किया है।"
ये गानों पर लगा आरोप
इलैयाराजा ने आरोप लगाया है कि मेकर्स ने उनके तीन गाने गुड बैड अग्ली में बिना मंजूरी के इस्तेमाल किए गए थे। इनमें सकलकला वल्लावन से इलमई इधो इधो, नट्टुपुरा पट्टू से ओथा रूबायुम थारेन और विक्रम से एन जोड़ी मंजा कुरुवी शामिल हैं।
कितनी हुई फिल्म की कमाई
इस विवाद के बावजूद अजित कुमार की फिल्म गुड बैड अग्ली सिनेमाघरों में अच्छी कमाई कर रही है। इस फिल्म में अजित कुमार के साथ त्रिशा कृष्णन , अर्जुन दास, प्रिया प्रकाश वारियर भी लीड रोल में नजर आ रहा हैं। अजित कुमार की फिल्म का कुल कलेक्शन 106 करोड़ रुपए हो गया है। फिल्म ने अपने पहले तीन दिनों में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 63.60 करोड़ रुपए नेट और 74.70 करोड़ रुपए ग्रॉस कमाए हैं।
