अजित कुमार दोबारा हुए दुर्घटना के शिकार, ट्रेनिंग के समय रेसिंग ट्रैक पर हुआ एक्सीडेंट

साउथ सुपरस्टार अजित कुमार इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'विदामुयार्ची' को लेकर चर्चा में है। हाल ही में अजित कुमार हादसे का शिकार हो गए है। रिपोर्ट के अनुसार अजित कुमार एस्टोरिल में एक बड़े मोटरस्पोर्ट रेसिंग इवेंट से पहले पुर्तगाल में थे। उसी के लिए ट्रेनिंग लेते समय वह एक दुर्घटना का शिकार हो गए।

साउथ सुपरस्टार अजित कुमार इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'विदामुयार्ची' को लेकर चर्चा में है। बता दें ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही है। फैंस अजित कुमार की फिल्म को काफी पसंद भी कर रहे हैं। इसी बीच दोबारा अजित कुमार दुर्घटना का शिकार हो गए है, जिसके बाद फैंस को काफी ज्यादा चिंता हो रही है। आइए जानते हैं कि कब और कहां एक्टर हादसे का शिकार हो गए।

Ajit Kumar

Ajit Kumar

रिपोर्ट के अनुसार अजित कुमार एस्टोरिल में एक बड़े मोटरस्पोर्ट रेसिंग इवेंट से पहले पुर्तगाल में थे। उसी के लिए ट्रेनिंग लेते समय वह एक दुर्घटना का शिकार हो गए।जानकारी के अनुसार, स्प्रिंट चैलेंज के लिए एस्टोरिल के ट्रैक पर अपने एक ट्रेनिंग के दौरान अजीत कुमार का एक्सीडेंट हो गया। इस समय एक्टर की कार क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन उन्हें तुरंत बचा लिया गया और वे पूरी तरह से सुरक्षित है।

End of Feed