Thangalaan की जबरदस्त कमाई के बाद हुआ सीक्वल का ऐलान, चियान विक्रम ने कही ये बड़ी बात

तंगलान बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है। हाल ही में चियान विक्रम ने हैदराबाद में एक थैंक यू मीट के दौरान तंगलान पार्ट 2 का अनाउंसमेंट किया है। आइए जानते हैं कि एक्टर ने पार्ट 2 को लेकर क्या-क्या कहा है।

तंगलान बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है। ये फिल्म 15 अगस्त को रिलीज हुई है, लेकिन कमाई के मामले में बाकि साउथ की फिल्मों को पीछे कर रही है। हाल ही में चियान विक्रम ने हैदराबाद में एक थैंक यू मीट के दौरान तंगलान पार्ट 2 का अनाउंसमेंट किया है। आइए जानते हैं कि एक्टर ने पार्ट 2 को लेकर क्या-क्या कहा है।

Thangalaan

Thangalaan

फिल्म का पहला इंस्टॉलमेंट जो 15 अगस्त को रिलीज हुआ है, उसको अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंस और विक्रम के किरदार के लिए खूब सराहना मिल रही है। सीक्वल की घोषणा पर दर्शकों ने जोरदार उत्साह दिखाया, जिससे पता चलता है कि फिल्म को साउथ में अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इवेंट पर बात करते हुए विक्रम ने कहा है- रंजीत ने मुझसे कहा कि सभी को तंगलान' इतनी पसंद आई इसलिए हम पहले से ही इसके सीक्वल के बारे में बात कर रहे हैं और इसे जल्द ही बनाने का प्लान कर रहे हैं।”उनके इस बयान पर दर्शकों ने जोरदार तालियाँ बजाईं और नारे लगाए।

End of Feed