साउथ सिनेमा के सुपरस्टार और आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण के ऊपर इस समय दुखों का पहाड़ गिर गया है। पवन कल्याण के सबसे छोटे बेटे मार्क शंकर स्कूल में लगी आग से झूलस गए थे। अब मार्क की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वायरल फोटो में मार्क शंकर ऑक्सीजन मास्क पहने और हाथों पर पट्टी पहने नजर आ रही है। अब मासूस की तस्वीर देखने के बाद फैंस जल्द ही ठीक होने की कामना कर रहे हैं।
pawan kalyan
बता दें मार्क शंकर स्कूल में लगी आग में झूलस गए थे। मार्क इस समय सिंगापुर में हैं। बेटे के घायल होने की खबर मिलते ही एक्टर सिंगापुर पहुंच गए थे। एक्टर पवन कल्याण ने कहा था कि घटना के दौरान धुआं अंदर जाने के बाद उनके बेटे की ब्रोंकोस्कोपी करानी होगी, जिससे उसके स्वास्थ्य पर लॉन्ग-टर्म कोई प्रभाव ना पड़े। रिपोर्ट के अनुसार उनके हाथ और पैर में चोटें आई हैं और फिलहाल उनका बेहतर इलाज चल रहा है। पवन कल्याण ने बेटे की सलामती के लिए प्रार्थना करने वाले फैंस का धन्यवाद किया है।
जूनियर एनटीआर ने जताया दुख
पिछली रात पवन कल्याण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था, जिसमें दिखाई दे रहा था कि एक्टर अपने भाई चिरंजीवी के साथ एयरपोर्ट पहुंचे थे और मार्क से मिलने के लिए सिंगापुर जा रहे थे। चिरंजीवी के साथ-साथ उनकी पत्नी सुरेखा भी नजर आ रही थी। हाल ही में जूनियर एनटीआर ने पवन कल्याण के बेटे के घायल होने पर दुख जताया है। एक्टर ने कहा- "मार्क शंकर के सिंगापुर में आग लगने की दुर्घटना में फंसने की खबर सुनकर दुख हुआ। उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। मजबूत रहो। पवन कल्याण ने तीन शादियां की है। एक्टर की तीसरी शादी अन्ना लेज़नेवा से हुई है। मार्क शंकर पवन कल्याण और उनकी तीसरी पत्नी के सबसे छोटे बेटे हैं।
