Thalapathy Vijay के राजनीति में शामिल होने के बाद अब बेटा फिल्मों में दिखाएगा जलवा, सामने आया फर्स्ट लुक

थलपति विजय (Thalapathy Vijay) के बेटे जेसन संजय अपने पिता की विरासत को आगे ले जा रहे हैं। बता दें जेसन अब फिल्मों में नजर आने वाले हैं। जेसन संजय अपनी पहली निर्देशित फिल्म के लिए तैयार हैं। इस फिल्म में संदीप किशन लीड रोल में नजर आने वाले हैं।

थलपति विजय (Thalapathy Vijay) साउथ के बेस्ट एक्टर हैं। फैंस उनकी एक्टिंग देखना बहुत पसंद करते हैं। अब थलपति फिल्मों में कम और राजनीति में ज्यादा समय दे रहे हैं। थलपति के राजनीति में शामिल होने के बाद अब उनके बेटे जेसन संजय (Jason Sanjay) अपने पिता की विरासत को आगे ले जा रहे हैं। बता दें जेसन अब फिल्मों में नजर आने वाले हैं। रिपोर्ट के अनुसार जेसन संजय अपनी पहली निर्देशित फिल्म के लिए तैयार हैं। इस फिल्म में संदीप किशन लीड रोल में नजर आने वाले हैं। अब आने वाले फिल्म का पहले लुक सामने आया है।

Thalapathy Vijay

Thalapathy Vijay

हाल ही में लाइका प्रोडक्शंस ने सोशल मीडिया पर जेसन संजय की डायरेक्टोरियल डेब्यू का पहला मोशन पोस्टर रिलीज किया है, जिसे फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म को सुपरहिट बनाने के लिए मेकर्स कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। बता दें इस फिल्म का संगीत एस थमन ने दिया है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस फिल्म की कहानी स्पोर्ट्स से जुड़ी हुई है। स्टार किड जेसन संजय अपने दादा एसए चंद्रशेखर की तरह तमिल सिनेमा में कदम रखने जा रहा है। इस खबर को सुनकर फैंस बहुत खुशी हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि जेसन संजय अपने पिता के जैसे फिल्मों में नाम कमाएंगे।

End of Feed