Akhil Akkineni Zainab Ravdjee Wedding: साउथ सुपरस्टार नागा चैतन्य के भाई अखिल अक्किनेनी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। नागार्जुन के बेटे अखिल अक्किनेनी ने नागा चैतन्य और शोभिता के शादी के समय अपनी मंगेतर जैनब रावदजी से सगाई की थी। कपल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। आइए जानते हैं कि कपल कब शादी करने वाले हैं।
Akhil Akkineni will soon
नागार्जुन अक्किनेनी के छोटे बेटे और एक्टर अखिल अक्किनेनी की सगाई नवंबर 2024 में जैनब रावदजी से हुई थी। सगाई के बाद से ही कपल ने अपने रिश्ते को प्राइवेट रखा था। अब उनकी शादी की खबरे ने काफी हलचल मचा दी है। हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार अखिल अक्किनेनी 6 जून, 2025 को जैनब रावदजी संग सात फेरे लेने वाले हैं। अभी तक परिवार वालों ने या एक्टर ने इस बारे में कोई पुष्टि बयान नहीं दिया है।
इस जगह पर कपल लंगे सात फेरे
रिपोर्ट में बताया गया है कि शादी की तैयारियां जोरों से चल रही है। बड़े भाई के जैसे ही कपल भी हैदराबाद में शादी रचाने वाले हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि कपल हैदराबाद के अन्नपूर्णा स्टूडियो में ही सात फेरे लेंगे। बता दें इस जगह पर अखिल के बड़े भाई नागा चैतन्य ने 04 दिसंबर 2024 में शोभिता धुलिपाला से शादी की थी।
जुल्फी रावदजी की बेटी हैं जैनब
अखिल अक्किनेनी की होने वाली पत्नी जैनब रावदजी अपनी शानदार अब्स्ट्रक्ट पेंटिंग के लिए जानी जाती हैं। वह बिजनेसमैन ज़ुल्फी रावदजी की बेटी हैं। उनके बेटे जैन रावदजी ZR रिन्यूएबल एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर के तौर पर काम करते हैं। जैनब और अखिल अक्किनेनी की मुलाकात कुछ साल पहले हुई थी। जिसके बाद दोनों को प्यार हो गया था।
