कीर्ति सुरेश ने 12 दिसंबर को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड एंटनी थाटिल के साथ शादी रचाई है। बता दें एक्ट्रेस ने दो रीति-रिवाज से शादी की है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी, इन तस्वीरों को फैंस ने बहुत पसंद किया था। अब शादी के बाद पहली बार एक्ट्रेस बेबी जॉन के प्रमोशन में स्पॉट हुईं। इस दौरान कीर्ति सुरेश रेड गाउन में नजर आईं। एक्ट्रेस ने रेड गाउन के साथ गोल्ड का लॉन्ग मंगलसूत्र पहना हुआ था,जिसमें वो बेहद खूबसूरत दिख रही थी।
Keerthy Suresh
रेड कलर में वंडर लेडी
ई नवेली दुल्हन कीर्ति सुरेश की अब ये तस्वीरे और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इन वीडियो में कीर्ति सुरेश बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में एक्ट्रेस के फैंस उन्हें शादी की बधाई दे रहे हें और उनके लुक की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया-"संस्कारी नारी। दूसरे ने लिखा-"क्रिसमस रेड किलर लुक"। तीसरे ने लिखा-"रेड कलर में वंडर लेडी"। चौथे ने लिखा-"कीर्ति बेहद खूबसूरत लग रही हैं" पांचवे ने लिखा-"वह शादी के बाद थकी हुई लग रही है"।
क्रिसमस के मौके पर मचाएंगी धमाल
बेबी जॉन में कीर्ति सुरेश के अलावा वामिका गब्बी, वरुण धवन भी नजर आएंगे। हाल ही में हुए इवेंट के दौरान बेबी जॉन की टीम ने स्टेज पर खूब मस्ती भी की। इस फिल्म को कलीश के डायरेक्शन में बनाया जा रहा है। फिल्म बेबी जॉन को जवान के डायरेक्टर एटली ने प्रोड्यूस किया है। ये फिल्म 25 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर रिलीज होने जा रही है।
लिपलॉक करती नजर आईं थी एक्ट्रेस
कीर्ति सुरेश (Keerthy Suresh) ने हिंदू रीति रिवाज के बाद क्रिश्चियन रीति रिवाज से भी शादी रचाई है। एक्ट्रेस की क्रिश्चियन वेडिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। इन फोटोज में एक्ट्रेस अपने पति एंटनी थाटिल को किस करते हुए नजर आ रही थी।
