बॉबी देओल के बाद श्री लीला ने शेयर किया नई फिल्म का धांसू पोस्टर, 'एजेंट मिर्ची' के लुक में पॉवरफुल लगी एक्ट्रेस

Sreeleela Agent Mirchi Poster: फैंस की चहेती और साउथ इंडस्ट्री की सबसे डिमांडिंग एक्ट्रेस श्रीलीला ने अपने लेटेस्ट पोस्टर से सबको हैरान कर दिया है। एक्ट्रेस ने अपनी अपकमिंग मूवी से दमदार पोस्टर शेयर किया है। जिसे देखकर फैंस के पसीने छूट गए। अब इस प्रोजेक्ट का बेसब्री से इंतजार हो रहा है।

Sreeleela Agent Mirchi Poster: बॉबी देओल के बाद अभिनेत्री श्री लीला ( Sreeleela) ने फैंस के साथ अपकमिंग फिल्म का धांसू पोस्टर शेयर किया है। एक्ट्रेस ने इस नए प्रोजेक्ट का नाम तो नहीं बताया, लेकिन अपने किरदार का दमदार नाम बताया है। उनके किरदार का नाम है 'एजेंट मिर्ची'। इस लुक में श्री लीला एकदम दबंग अवतार में दिखाई दे रही है। एक्ट्रेस ने आँखों पर चश्मा लगाया हुआ है और एकदम एजेंट के लुक में नजर आ रही है। पोस्टर में श्रीलीला एकदम अनोखे अवतार में दिखाई दे रही है। इस लुक को देखने के बाद फैंस की बेताबी बढ़ती जा रही है। खैर एक्ट्रेस ने 19 अक्टूबर तक इंतजार करने के लिए कहा है। आइए आपको दिखाते हैं श्रीलीला का ये नया लुक

Sreeleela Agent Mirchi Poster

Image Source: Intsagram

एक्ट्रेस श्रीलीला( Sreeleela) ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर नया लुक शेयर किया, जिसमें वह काफी इंटेंस अवतार में नजर आ रही हैं। अभिनेत्री ने प्रोजेक्ट के बारे में ज़्यादा जानकारी तो नहीं दी, लेकिन कैप्शन में लिखा, "रेडी, स्टेडी, फायर...मिर्ची लगने वाली है! 19 अक्टूबर #आग लगा दे।" कुछ ही देर में यह वायरल हो गया औ फैंस अपना रिएक्शन देने लगे। एक फैन ने लिखा, "वह आत्मविश्वास, वह ऑरा - हमेशा की तरह बेजोड़।" एक अन्य ने लिखा, "मास श्रीलीला सो स्वीट", कमेन्ट सेक्शन में सबसे ज्यादा लोग फिल्म के नाम के बारे में पूछते नजर आ रहे हैं। हाल ही में बॉबी देओल ने भी अपनी अगली फिल्म से अपना नया लुक शेयर किया था। वह भी इस पोस्टर से मिलता जुलता था।

End of Feed