इन दिनों रजनीकांत सिनेमाघरों पर अपना धमाल मचा रहे हैं। बता दें 10 अक्टूबर को एक्टर की फिल्म वेट्टैयन रिलीज हुई है। इस फिल्म को फैंस से बहुत प्यार मिल रहा है। बता दें रजनीकांत की फिल्म ने 100 करोड़ का आकड़ा पार कर लिया है। वही अब ऐसी खबर आ रही हैं कि रजनीकांत की आने वाली फिल्म में वो बॉलीवुड एक्टर आमिर खान के साथ नजर आने वाले हैं। जी हां। आमिर खान जल्द ही अपने पार्ट की शूटिंग शुरू भी करने वाले हैं। आइए जानते हैं कि एक्टर कब अपनी शूटिंग शुरू करने वाले हैं और किस फिल्म में वो रजनीकांत के साथ नजर आने वाले हैं।
coolie
इस दिन से शुरू करेंगे फिल्मों की शूटिंग
रजनीकांत और लोकेश कनगराज की कुली मोस्ट अवेटेड फिल्म है। इस फिल्म का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में आमिर खान नजर आने वाले हैं इसलिए फैंस इस फिल्म के लिए और ज्यादा एक्साइटेड हैं। बता दें खबर के अनुसार आमिर खान 15 अक्तूबर, 2024 से शुरू होने वाले शूटिंग शेड्यूल में शामिल होंगे। अब इस खबर को सुनकर फैंस बहुत खुश हैं।
इस फिल्म में साथ आए थे नजर
बता दें आमिर खान और रजनीकांत पहले भी साथ नजर आ चुके हैं। बता दें दोनों ही सुपरस्टार एक साथ पहले 1995 की फिल्म 'आतंक ही आतंक' में नजर आए थे अब दोनों सुपरस्टार की जोड़ी दोबारा साथ आने वाली है। ऐसा कहा जा रहा है कि आमिर खान का ये सिर्फ कैमियो का ही रोल है। इस फिल्म में रजनीकांत और आमिर खान के अलावा नागार्जुन, श्रुति हासन, उपेंद्र और सौबिन शाहिर भी नजर आने वाले हैं। लोकेश कनगराज की कुली एक गैंगस्टर एक्शन ड्रामा है। इस फिल्म में नागार्जुन विलेन का रोल निभाने वाले हैं। अब ऐसा कहा जा रहा है कि ये फिल्म वेट्टैयन से भी ज्यादा डबल धमाल करने वाली है।
