Aakasam Lo Oka Tara: दुलकर सलमान आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर मेकर्स ने उनकी आगामी तेलुगु फिल्म का टाइटल और फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज किया है। बता दें इस फिल्म को पवन सादिनेनी निर्देशित कर रहे हैं। वो परवु जैसी सफल सीरीज के लिए जाने जाते हैं। इस फिल्म का नाम आकाशम लो ओका तारा है। फैंस को इस फिल्म का नया पोस्टर काफी अच्छा लग रहा है।
Aakasam Lo Oka Tara
आकाशम लो ओका तारा के पोस्टर में सिर्फ दुलकर सलमान दिखाई दे रहे हैं। इस पोस्टर में एक्टर कुछ ऊपर की तरफ देख रहे हैं। साथ ही इस फोटो में हर तरफ बादल छाया है। और नीचे की तरफ एक छोटी सी बच्ची दिखाई दे रही है। जो फिल्म की सेटिंग या थीम का संकेत दे रही है। यह तेलुगु, मलयालम, तमिल और हिंदी में रिलीज होगी। पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, "आसमान की कोई सीमा नहीं है। हमारे ब्लॉकबस्टर स्टार दुलकर को एक जन्मदिन की शुभकामनाएं, जो हम सभी को एक ऐसी कहानी से मंत्रमुग्ध कर देंगे जो आपके दिल के चैन को उड़ा देगी। जल्द ही और अपडेट आएगा। #आकाशमलोओकातारा #AOTMovie।"
इस फिल्म में नजर आए थे एक्टर
दुलकर सलमान को आखिरी बार मलयालम फिल्म किंग ऑफ कोठा (KOK) में देखा गया था। जिसका निर्देशन अभिलाष जोशी ने किया था। इस फिल्म में उन्होंने कोठा राजू का किरदार निभाया था, जिसे राजू मद्रासी के नाम से भी जाना जाता है, जो एक काल्पनिक शहर का खूंखार गैंगस्टर है।दुलकर सलमान अभी वेंकी एटलुरी द्वारा निर्देशित तेलुगु फिल्म लकी भास्कर की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, जिसका प्रीमियर 7 सितंबर को होने वाला है। दुलकर हाल ही में नाग अश्विन द्वारा निर्देशित प्रभास-स्टारर कल्कि 2898 AD में कैप्टन के रूप में दिखाई दिए थे, लेकिन वो एक कैमियो करते नजर आए थे, लेकिन सीक्वल में उनका बड़ा रोल होने की उम्मीद है।
