The Goat Life First Review: पृथ्वीराज की अदाकारी के कायल हुए Kamal Haasan, फिल्म की कहानी देख मणिरत्नम का भी सूखा गला

Aadujeevitham The Goat Life First Review: ​ आदुजीविथम - द गोट लाइफ देखने के बाद कमल हासन( Kamal Haasan) ने एक वीडियो साझा किया, ऑनलाइन साझा किए गए एक वीडियो में, कमल ने ब्लेसी( Blessy) और पृथ्वीराज की प्रशंसा की, और फिल्म के दृश्यों पर मणिरत्नम की प्रतिक्रिया का भी खुलासा किया।

Aadujeevitham The Goat Life First Review: आदुजीविथम - द गोट लाइफ इस सप्ताह के अंत में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन( Prithviraj Sukumaran) मुख्य भूमिका में हैं और इसका निर्माण पिछले 16 वर्षों से चल रहा है। जब से फिल्म का ट्रेलर आया है फैंस के बीच इस रीएल कहानी को देखने के लिए डबल उत्साह नजर आ रहा है। फिल्म की रिलीज से पहले, ब्लेसी निर्देशन को साउथ स्टार कमल हासन और मणिरत्नम ने देखा और इसकी शानदार समीक्षा की। आइए आपको बताते हैं कैसे लगी ये फिल्म

The Goat Life FirstReview

आदुजीविथम - द गोट लाइफ देखने के बाद कमल हासन( Kamal Haasan) ने एक वीडियो साझा किया, ऑनलाइन साझा किए गए एक वीडियो में, कमल ने ब्लेसी( Blessy) और पृथ्वीराज की प्रशंसा की, और फिल्म के दृश्यों पर मणिरत्नम की प्रतिक्रिया का भी खुलासा किया। “मैं ब्लेसी (आदुजीविथम/द गोएट लाइफ के निर्देशक ) को धन्यवाद देता हूं। यह एक कठिन काम है, यह (फिल्म की कहानी) सच में किसी के साथ हुआ है। मणिरत्नम( Maniratnam) को आश्चर्य हुआ कि आपने कैसे काम किया, फिल्म के इंटरवल में आपको अधिक पानी पीने का मन करने लगेगा । एक अलग तरह का सिनेमा बनाने की आपकी चाहत भी दिखती है. कमल हासन ने कहा, "पृथ्वीराज ने बहुत कमाल का काम किया है, विशेषकर वह शॉट जिसमें वह नहाते हैं, मैंने कभी नहीं सोचा था कि वह इतनी दूर तक जाएंगे।" यह फिल्म वाक्य में कमाल की है।

End of Feed