AA22xA6: अल्लू अर्जुन संग साउथ का ये सुपरस्टार बड़े पर्दे पर मचाएगा धमाल, ऐसा होगा रोल

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 21, 2025, 01:25 PM IST

Allu Arjun AA22xA6 New Entry: अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की लीड रोल वाली फिल्म AA22xA6 में साउथ से इस सुपरस्टार की एंट्री होने जा रही है। इस साउथ स्टार का फिल्म में एक धांसू कैमियो होगा। तो चलिए जानते हैं क्या है स्टार का नाम।

AA22xA6 New Star Entry: साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की अपकमिंग फिल्म AA22xA6 इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। फिल्म AA22xA6 को लेकर एक के बाद एक खबरें सामने आ रही हैं। जो फिल्म AA22xA6 का इंतजार कर रहे फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींच रही हैं। कुछ दिनों पहले फिल्म AA22xA6 में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की एंट्री हुई थीं। इस बाद फिल्म में अल्लू अर्जुन के रोल को लेकर भी खुलासा हुआ था। अब इन सब के बाद अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण की फिल्म में एक नए स्टार की एंट्री को लेकर खबर सामने आ रही हैं। तो चलिए जानते हैं इस स्टार का नाम।

Allu Arjun  AA22xA6 New Entry

Image Source: Sun Picture

AA22xA6 में हुई इस स्टार की एंट्री

दीपिका पादुकोण और अल्लू अर्जुन की फिल्म AA22xA6 एक बार फिर से खबरों में आ गई है। इसकी वजह फिल्म में एक नए स्टार की एंट्री है। Valai Pechu की रिपोर्ट के मुताबिक अल्लू अर्जुन के साथ फिल्म AA22xA6 में साउथ के जाने-माने स्टार विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) भी नजर आएंगे। विजय सेतुपति फिल्म में एक स्पेशल कैमियो रोल में नजर आ सकते हैं। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। लेकिन आपको बता दें कि अभी तक इसको लेकर कोई अधिकारिक खबर सामने नहीं आई है।

End of Feed