AA22×A6: 'स्पिरिट' से बाहर होते ही दीपिका पादुकोण के हाथ लगी अल्लू अर्जुन की 700 करोड़ी फिल्म, एटली करेंगे डायरेक्ट

Deepika Padukone in Allu Arjun's Next: साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म 'स्पिरिट' से संदीप रेड्डी वंगा द्वारा बाहर किए जाने के बाद अब दीपिका पादुकोण के हाथ अल्लू अर्जुन और एटली कुमार की नई एक्शन मूवी 'AA22×A6' लग गई है। पहली बार दीपिका और अल्लू अर्जुन की जोड़ी ऑनस्क्रीन नजर आएगी।

Deepika Padukone in Allu Arjun's Next: बॉलीवुड इंडस्ट्री की लेडी सुपरस्टार दीपिका पादुकोण कई वजह से चर्चा में बनी हुई हैं। बेटी को जन्म देने के बाद अब दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने अपने प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए कमर कस ली है। कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि संदीप रेड्डी वांगा ने दीपिका पादुकोण की बढ़ती मांगों को देखने के बाद उन्हें फिल्म से बाहर कर दिया है। एक तरह दीपिका पादुकोण को प्रभास की 'स्पिरिट' से मेकर्स ने बाहर किया, तो वहीं दूसरी ओर एक्ट्रेस को साउथ के बड़े स्टार अल्लू अर्जुन की नई एक्शन मूवी 'AA22×A6' मिल गई है।

Deepika Padukone in Allu Arjun's Next With Atlee Kumar

दीपिका पादुकोण के हाथ लगी अल्लू अर्जुन की नेक्स्ट

पीपिंगमून की रिपोर्ट के अनुसार दीपिका पादुकोण और अल्लू अर्जुन ने एक साथ काम करने पर इच्छा जताई है। यह पहली बार होगा जब दीपिका पादुकोण और अल्लू अर्जुन की जोड़ी ऑनस्क्रीन दिखाई देने वाली है। इस फिल्म का निर्देशन एटली कुमार करने वाले हैं। फिल्म की बात की जाए तो इसका बजट 700 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। दीपिका पादुकोण पहले भी एटली कुमार के साथ फिल्म 'जवान' में काम कर चुकी हैं। अब 'AA22×A6' में दीपिका पादुकोण और अल्लू अर्जुन को देखने के लिए फैन्स भी बेताब हैं।

End of Feed