'Ek Chumma Degi Kya? साउथ की इस हसीना से एक शख्स ने कर दी थी ट्रेन में KISS करने की मांग, सालों बाद अब छलका दर्द

साउथ एक्ट्रेस मालविका मोहनन जल्द ही प्रभास के साथ फिल्म द राजा साब में नजर आने वाली है। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक किस्सा सुनाया है, जिसे सुनने के बाद आपको भी गुस्सा जरूर आएगा। आइए जानते है कि एक्ट्रेस ने क्या बताया है।

साउथ एक्ट्रेस मालविका मोहनन इन दिनों अपनी प्रभास के साथ आने वाली फिल्म 'द राजा साब' को लेकर चर्चा में बनी हुई । फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। पहली बार फैंस को मालविका और प्रभास की जोड़ी देखना का भी मौका मिलने वाला है। हाल ही में बातचीत के दौरान मालविका मोहनन ने एक भयावह घटना के बारे में बताया। आइए जानते है कि एक्ट्रेस ने कहा है। एक्ट्रेस ने बताया कि घटना उनके साथ तब हुई जब वो मुंबई में लोकल ट्रेन से कॉलेज जाती थीं। उन्होंने याद किया कि कैसे एक अजनबी ने उनसे किस करने के लिए कहा था। एक्ट्रेस ने कहा कि मुबंई उन महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं है जो हर दिन पब्लिक प्लेस पर निकलती हैं।

मालविका मोहनन

मालविका मोहनन

मुंबई सुरक्षित है

मालविका ने कहा कि आज वह मुंबई या किसी अन्य शहर में सुरक्षित महसूस करती हैं, क्योंकि उनके पास अपनी कार और ड्राइवर है, लेकिन हर महिला के लिए ऐसा नहीं है। "लोग अक्सर कहते हैं कि मुंबई महिलाओं के लिए सुरक्षित है, लेकिन मैं इस धारणा को सही करना चाहती हूं। आज मेरे पास अपनी कार और ड्राइवर है। इसलिए अगर कोई मुझसे पूछे कि क्या मुंबई सुरक्षित है, तो मैं हां कहूँगी।"

End of Feed