70th Filmfare Awards South With Kerala Tourism: जानें कब और कहां होगा ग्रैंड इवेंट, यहां देखें पूरी नॉमिनेशन लिस्ट

70th Filmfare Awards South With Kerala Tourism: 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ विद केरल टूरिज्म का आयोजन 21 फरवरी को होने वाला है। इस बीच 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ विद केरल टूरिज्म को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है।

70th Filmfare Awards South With Kerala Tourism: 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ विद केरल टूरिज्म का आयोजन 21 फरवरी को होने वाला है। हाल ही में 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ विद केरल टूरिज्म (मलयालम,तेलुगु, तमिल और कन्नड़) के लिए 2024 में रिलीज हुई फिल्मों की नामांकन सूची जारी हुई थी। अब 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ विद केरला टूरिज्म को लेकर और जानकारी सामने आई है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

70th Filmfare Awards South With Kerala Tourism

pic credit- filmfare awards

कल है फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ

70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ विद केरल टूरिज्म 21 फरवरी, 2026 को कोच्चि (एडलक्स इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर) में आयोजित होने के लिए तैयार हैं। यह समारोह दक्षिण भारतीय सिनेमा (मलयालम, तमिल, तेलुगु और कन्नड़) के बेहतरीन कलाकारों, टेक्नीशियन और फिल्ममेकर्स को सम्मान देने के लिए आयोजित किया जा रहा है। यह इवेंट केरल टूरिज्म के सहयोग से होगा। कार्यक्रम शाम को शुरू होगा। पहले रेड कार्पेट पर सितारों की धूम रहेगी, उसके बाद मुख्य समारोह में शानदार परफॉर्मेंस और भावुक पल देखने को मिलेंगे। होस्टिंग की जिम्मेदारी विष्णु वॉरियर, रंजिनी हरिदास और आरजे मिथुन संभाल रहे हैं। ये तीनों अपनी मजेदार और आकर्षक प्रस्तुति से इवेंट को यादगार बनाएंगे।

End of Feed