69th Sobha Filmfare Awards South 2024: कमर फिल्म फैक्ट्री के साथ 69वें शोभा फिल्मफेयर अवार्ड्स साउथ 2024 की शुरुआत 3 अगस्त, 2024 को हैदराबाद में हुई। शोभा फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ 2024 भारतीय सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड समारोहों में से एक है। यह कार्यक्रम 3 अगस्त हैदराबाद में आयोजित किया गया था। कमर फिल्म फैक्ट्री के साथ 69वें शोभा फिल्मफेयर अवार्ड्स साउथ 2024 में सितारों को क्रिटिक्स कैटेगरी में बेस्ट एक्टर और एक्ट्रेस का भी अवॉर्ड दिया गया।
69th Sobha Filmfare Awards South 2024
कमर फिल्म फैक्ट्री के साथ 69वें शोभा फिल्मफेयर अवार्ड्स साउथ 2024 में बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस क्रिटिक्स के विजेता इस लिस्ट में शामिल हैं।
तेलुगू
बेस्ट एक्ट्रेस- वैष्णवी चैतन्य (बेबी)
बेस्ट एक्टर-प्रकाश राज रंगमर्थंडा, 'मिस शेट्टी मिस्टर पॉलीशेट्टी के लिए नवीन पोलीशेट्टी
तामिल
बेस्ट एक्ट्रेस- फरहाना के लिए ऐश्वर्या राजेश, दादा के लिए अपर्णा दास
बेस्ट एक्टर: चिट्ठा के लिए सिद्धार्थ
मलयालम
बेस्ट एक्ट्रेस : ज्योतिका (कथाल: द कोर)
बेस्ट एक्टर: इरत्ता के लिए जोजू जॉर्ज
कन्नडा
बेस्ट एक्ट्रेस: सप्ते सागरदाचा एलो के लिए रुक्मिणी वसंत
बेस्ट एक्टर: पूर्णचंद्र मैसूर, ऑर्केस्ट्रा मैसूर
69वें सोभा फिल्मफेयर अवार्ड्स साउथ 2024 में बेस्ट फिल्म क्रिटिक्स का पुरस्कार
बेस्ट फिल्मः तेलुगुः बेबी (साई राजेश द्वारा)
बेस्ट फिल्मः तमिलः विदुथलाई: वेत्रिमारन पार्ट1
बेस्ट फिल्मः मलयालमः काथल: द कोर, जियो बेबी
बेस्ट फिल्मः कन्नड़ः पृथ्वी कोनानुर द्वारा पिंकी एली
इन एक्टर का नाम हुआ नॉमिनेशन में शामिल
बेस्ट एक्टर और बेस्ट एक्ट्रेस पुरस्कार अलग-अलग श्रेणी में हैं। लोकप्रिय पुरस्कार समारोह शनिवार को हैदराबाद में दिग्गज अभिनेताओं की तिकड़ी संदीप किशन, फारिया अब्दुल्ला और विंध्या विशाखा द्वारा होस्ट किया गया था। बेस्ट एक्टर के लिए इन लोगों को नॉमिनेशन दिया गया है बता दें बेबी फिल्म के लिए आनंद देवरकोंडा, भगवंत केसरी के लिए बालकृष्ण, वाल्टेयर वीरय्या के लिए चिरंजीवी, सर के लिए धनुष, दशहरा और हाय नन्ना के लिए नानी, मिस शेट्टी के लिए नवीन पॉलीशेट्टी, मिस्टर पॉलीशेट्टी और प्रकाश राज रंगा मार्तण्ड को अवॉर्ड दिया गया।
इन एक्ट्रेस का नाम हुआ नॉमिनेशन में शामिल
दूसरी ओर बेस्ट एक्ट्रेस में नॉमिनेशन में मिस शेट्टी मिस्टर पॉलीशेट्टी के लिए अनुष्का शेट्टी, दसारा के लिए कीर्ति सुरेश, हाय नन्ना के लिए मृणाल ठाकुर, शाकुंतलम के लिए सामंथा और बेबी के लिए वैष्णवी चेतन्य शामिल हैं।
