बॉलीवुड में SRK के 31 साल पूरेः Jawan को लेकर जोश हाई! फैंस से बोले- रिलीज के दिन जवानी के जोश में थियेटर जाना

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 25, 2023, 08:42 PM IST

एसआरके के इस ट्वीट के बाद फैंस के कमेंट्स की मानो बाढ़ सी आ गई। ढेर सारे लोगों ने इस दौरान अपकमिंग फिल्म जवान के बारे में पूछा। सेशन में एक फैन ने पूछा, "सर जवान का टीजर कब आ रहा है?" किंग खान ने बताया, "आप परेशान मत हो...सारी चीजें सही जगह पर हैं...#जवान।"

बॉलीवुड सुपर स्टार शाहरुख खान को रविवार (25 जून, 2023) को इस इंडस्ट्री में 31 साल पूरे हुए। उन्होंने इस मौके पर फैंस के लिए "आस्क एसआरके" (#AskSRK) को होस्ट किया। 31 मिनट्स तक चले इस सेगमेंट के दौरान उन्होंने अपनी फिल्म जवान के टीजर के बारे में डिटेल्स को रिवील किया।

shahrukh khan

बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान। (फाइलः इंस्टाग्राम)

किंग खान ने 25 जून की शाम को ट्वीट किया और लिखा था- वाह! अभी एहसास हुआ कि उस दिन को 31 साल हो गए जब दीवाना स्क्रीन पर हिट हुई थी। यह काफी अच्छी यात्रा रही। सभी को धन्यवाद और हम 31 मिनट तक #AskSRK कर सकते हैं?

End of Feed