Big Boss 20: गुस्साए सलमान खान ने बीच शो में उतार दी शर्ट और कैप, ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, 'सीने में दर्द' वाले प्रोमो पर उखड़े

बढ़ती अफवाहों और चिंता के बीच, सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक बयान जारी कर स्थिति साफ की। सलमान ने लिखा, भगवान की कृपा से मेरी सेहत में कोई खराबी नहीं है। सलमान ने 'बिग बॉस' के प्रोमो की एडिटिंग पर नाराजगी जताई।

Salman Khan Health: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने 'बिग बॉस 20' के स्पेशल वीकेंड का वार एपिसोड के बाद अपनी सेहत को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही चिंताओं पर विराम लगा दिया है। सलमान ने स्पष्ट किया है कि ऊपरवाले की कृपा से उनका स्वास्थ्य पूरी तरह ठीक है और बिग बॉस के एक हालिया प्रोमो के कारण प्रशंसकों में भ्रम पैदा हो गया था।

Salman in big boss

बिग बॉस 20 में दिखा सलमान का रौद्र रूप (Screen Grab)

शो के दौरान क्या हुआ था?

एपिसोड के दौरान सलमान खान शो के बीच में अपने दिल पर हाथ रखते हुए नजर आए। इसके बाद उन्हें बोलने में तकलीफ हुई और वे मंच पर लेट गए और डॉक्टर को बुलाने की बात कही। इस घटनाक्रम से दर्शक और उनके प्रशंसक बेहद चिंतित हो गए थे। सोशल मीडिया पर तेजी से वीडियो शेयर होने लगे और फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआएं करने लगे।

End of Feed