Ranveer-YRF Talent Management Agency part ways: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने साल 2010 में जयेशभाई जोरदार से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी, जिसका निर्माण यशराज बैनर ने किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही और रणवीर सिंह सुपरस्टार बन गए। बताया जाता है कि रणवीर सिंह का करियर शेप करने में आदित्य चोपड़ा (Aditya Chopra) ने अहम किरदार निभाया है। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के खाते में जो दूसरे बैनर की सुपरहिट फिल्में आई हैं, उन्हें दिलाने में आदित्य चोपड़ा का बड़ा हाथ है। आदित्य चोपड़ा की वजह से ही रणवीर सिंह इस जनरेशन के सबसे बड़े सुपरस्टार बनकर उभरे हैं। हालांकि अब रणवीर सिंह ने आदित्य चोपड़ा से किनारा करने का फैसला लिया है। खबरें हैं कि रणवीर सिंह ने यशराज बैनर की टैलेंट कम्पनी से नाता तोड़ लिया है, जो उनका काम पिछले 12 सालों से देख रही थी।
पिंकविला ने अपनी लेटेस्ट रिपोर्ट में बताया है रणवीर सिंह का काम अब यशराज की टैलेंट कम्पनी मैनेज नहीं करेगी। सूत्र ने पोर्टल को जानकारी दी है, 'यशराज बैनर रणवीर सिंह का घर है। आदित्य चोपड़ा ने उनका करियर बनाने में अहम भूमिका निभाई है। आज रणवीर सिंह सुपरस्टार के साथ-साथ यूथ आइकन भी हैं, जिसका श्रेय आदित्य चोपड़ा को जाता है। इनका रिश्ता हमेशा बना रहेगा क्योंकि ये स्पेशल है।'
'रणवीर का काम यशराज की टैलेंट कम्पनी देख रही थी, जिसके साथ एक्टर ने अलग होने का फैसला लिया है। रणवीर और यशराज बैनर का रिश्ता हमेशा बना रहेगा। अगर यशराज के पास ऐसी कोई स्क्रिप्ट आएगी, जिसमें रणवीर सिंह फिट रहेंगे तो आदित्य चोपड़ा उन्हें कास्ट करेंगे। रणवीर सिंह आदित्य चोपड़ा की इज्जत करते हैं और इनका बॉन्ड हमेशा बना रहेगा।' बताते चलें कि कुछ दिनों पहले रणवीर सिंह की फिल्म जयेशभाई जोरदार रिलीज हुई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी। इसे यशराज ने प्रोड्यूस किया था।
