Ramayana: रणबीर कपूर-साई पल्लवी की कास्टिंग पर सुनील लहरी के उल्टे शब्द, बोले 'मुझे शक है कि लोग एक्सेप्ट करेंगे...'

sunil lahri on Ramayana Casting: रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म रामायण इन दिनों चर्चा में है। इस बीच टीवी के लक्ष्मण यानी सुनील लहरी ने इस मूवी पर रिएक्ट किया है। इस दौरान सुनील ने ऐसी बात कह दी है कि लोग दंग रह गए हैं।

बॉलीवुड कलाकार रणबीर कपूर इन दिनों अपनी नई फिल्म रामायण की तैयारियों में जुटे हुए हैं। कुछ दिनों पहले रामायण के निर्देशक नितेश तिवारी ने कुछ सीन्स शूट किए थे, जिसके सेट से रणबीर कपूर और साई पल्लवी की कुछ तस्वीरें वायरल हुई थीं, जिनमें वो राम-सीता के अवतार में दिखाई दे रहे थे। दर्शकों को राम-सीता के अवतार में रणबीर कपूर और साई पल्लवी काफी पसंद आए थे और उन्होंने कहा था कि रामायण के लिए ये कास्टिंग एकदम परफेक्ट है। 90 के दशक में टीवी पर आई रामायण में लक्ष्मण का किरदार प्ले कर चुके सुनील लहरी ने अपकमिंग मूवी रामायण पर बात करते हुए विवादित बयान दे दिया है, जिसके बाद हंगामा मच गया है।

ramayana

सुनील लहरी ने कही ये बात

सुनील लहरी ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि उन्हें भरोसा नहीं है कि दर्शक भगवान राम के किरदार में रणबीर कपूर को पसंद करेंगे। सुनील लहरी ने कहा है, 'रणबीर की जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें वो अच्छे लग रहे हैं लेकिन मुझे डाउट है कि लोग रणबीर को पसंद करेंगे...। भगवान राम के रूप में रणबीर को एक्सेप्ट करना मुझे थोड़ा मुश्किल लग रहा है। सुनील लहरी ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा, 'मुझे इस बात में कोई शक नहीं है कि रणबीर कपूर एक अच्छे एक्टर हैं। वो कपूर परिवार से आते हैं, जिसमें कई बड़े कलाकार हुए हैं। रणबीर को राम के किरदार में छा जाने के लिए पुरानी इमेज तोड़नी होगी ताकि दर्शक उनकी नई इमेज स्वीकार कर पाएं। कुछ दिनों पहले उन्होंने एनिमल की है, जिस कारण उनकी काफी आलोचना हुआ है। ऐसे में उन्हें दोगुनी मेहनत करनी होगी।'

End of Feed