Ram Charan की पत्नी ने मांगी Sid-Kiara से माफी, जानें क्या है आखिर इसके पीछे का कारण

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Feb 8, 2023, 12:23 PM IST

ram charan wife upasana apologises to kiara and sidharth: कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​ने अपनी शादी की कुछ खूबसूरत फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज को देखकर सभी फैन्स का दिल पिघल गया है। खबर थी कि राम चरण और उनकी पत्नी उपासना भी शादी में शामिल होने वाले थे। हालांकि, वो इसके हिस्सा नहीं बन सके।

upasana apologises to kiara advani and sidharth malhotra: कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने मंगलवार को जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में परिवार और कुछ दोस्तों की मौजूदगी में शादी कर ली है। मेहमानों की लिस्ट में कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। खबर थी कि राम चरण और उनकी पत्नी उपासना भी शादी में शामिल होने वाले थे। हालांकि, वो इसके हिस्सा नहीं बन सके। अब कियारा आडवाणी और उनके पति सिद्धार्थ मल्होत्रा से उपासना सिंह ने माफी मांगी है।

Kiara Advani and Sidharth Malhotra

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी शादी की कुछ खूबसूरत फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज को देखकर सभी फैन्स का दिल पिघल गया है। वहीं राम चरण की पत्नी उपासना ने कियारा की पोस्ट के कमेंट सेक्शन में शादी में शामिल नहीं होने के लिए माफी मांगी है। उपासना ने कमेंट कर लिखा- 'बधाई हो! यह बहुत सुंदर है। क्षमा करें, हम वहां नहीं आ सके। आप दोनों को ढेर सारा प्यार।' वहीं राम चरण ने फोटो पर कमेंट कर लिखा- 'मैच मेड इन हेवन।' जल्द ही कियारा आडवाणी, निर्देशक एस शंकर की अनटाइटल्स फिल्म में रामचरण तेजा के साथ नजर आने वाली हैं।

End of Feed