Prabhas-Kriti Engagement Truth is OUT: भारतीय सिनेमा के बाहुबली प्रभास (Prabhas) को लेकर बीते कुछ दिनों ऐसी खबर सामने आई थी कि उन्होंने आदिपुरुष अदाकारा कृति सेनन (Kriti Sanon) से गुपचुप शादी रचा ली है। कृति सेनन और प्रभास ने फिल्म आदिपुरुष में साथ काम किया है, जो जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान इन दोनों के अफेयर की खबरें मीडिया में आईं और फिर ये शादी की अफवाहों में तब्दील हो गईं। कियारा और प्रभास की सगाई की खबर से इनके फैंस हैरत में हैं क्योंकि उन्हें लग रहा है कि इस कपल ने लोगों को कानों-कान सगाई की खबर नहीं होने दी लेकिन हम आपको बता दें कि इनकी सगाई की खबरों में किसी प्रकार की सच्चाई नहीं है। प्रभास और कृति सेनन ने सगाई नहीं की है, मीडिया में फैलने वाली खबरें बेबुनियाद हैं।
मीडिया में फैल रही सगाई की अफवाहों के बारे में बात करते हुए प्रभास की टीम ने कहा, 'प्रभास और कृति केवल अच्छे दोस्त हैं। इनके बीच और किसी प्रकार का रिश्ता नहीं है। सगाई को लेकर फैल रही खबरें बेबुनियाद हैं, जिनममें कोई सच्चाई नहीं है।' कृति सेनन ने कभी भी अपने रिलेशन्स पर मीडिया से बात नहीं की है। फिल्म राब्ता के दौरान उनका नाम सुशांत के साथ जुड़ा था तब भी उन्होंने चुप्पी साध ली थी। ऐसा लगता है कि कृति प्रभास को डेट करने की खबरों पर भी कुछ नहीं बोलेंगी।

Pic courtesy: Twitter
अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रभास के पास कई मेगा बजट प्रोजेक्ट्स हैं, जो पैन इंडिया रिलीज के लिए तैयार हैं। सबसे पहले प्रभास फिल्म आदिपुरुष में दिखाई देंगे, जिसमें वो भगवान राम की भूमिका में नजर आएंगे। इसमें उनके साथ अदाकारा कृति सेनन भी दिखाई देंगी। इसके बाद प्रभास सलार, प्रोजेक्ट के, राजा डीलक्स और स्प्रिट में दिखाई देंगे। बाहुबली सीरीज के बाद प्रभास पैन इंडिया स्टार बन गए हैं, जिस कारण निर्माता उनकी फिल्मों को एक साथ कई भाषाओं में रिलीज करते हैं। प्रभास को दर्शक काफी पसंद भी करते हैं, जिस कारण उनकी इन चारों फिल्मों से लोगों को बहुत सारी उम्मीदें हैं।
