Ghuspaithiya Movie Review
सुसि गणेशन की ये फिल्म सिर्फ एंटरटेनमेंट ही नहीं करती बल्कि जागरूक भी करती है. फिल्म की कहानी विनीत कुमार सिंह के इर्द-गिर्द घूमती है. जो उत्तर प्रदेश पुलिस में कार्यरत है. विनीत को कुछ लोगों के फोन टैप करने की जिम्मेदारी मिलती है. जिस में एक दिन वो अपनी पत्नी की ही बातचीत सुनता है. विनीत की पत्नी के कैरेक्टर में उर्वशी रौतेला हैं. उर्वशी की बात अक्षय ओबेरॉय से हो रही होती है. विनीत इस मामले को जितना सुलझाना चाहता है, गुत्थी उतनी ही उलझती जाती है. इसके बाद कहानी काफी दिलचस्प मोड़ लेती है।
बात एक्टिंग की करें तो हर एक कैरेक्टर ने बढ़िया परफॉर्मेंस दी है. विनीत कुमार सिंह ने अपने रोल में जान फूंक दी है. वो रोमांटिक भी दिखते हैं और सीन के मुताबिक गुस्सैल भी. वहीं उर्वशी रौतेला ने भी सादगी के साथ अपना कैरेक्टर प्ले किया है. उर्वशी की खूबसूरती का भी जलवा देखने को मिलता है. इन दोनों के साथ हीअक्षय ओबेरॉय भी निगेटिव शेड्स के साथ स्क्रीन पर उभरे हैं. उन्हें देख वाकई मजा आता है.
बात फिल्म के अन्य पहलूओं की करें तो सुसि गणेशन का डायरेक्शन अच्छा है. फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर और म्यूजिक विजुअल सपोर्टिंग है. इसके साथ ही सिनेमैटोग्राफी और कलर पैलेट भी स्क्रीन एक्सपीरियंस अच्छा देते हैं. इसके अलावा गोविंद नामदेव सहित बाकी कैरेक्टर एक्टर्स का भी काम शानदार है.
ये फिल्म बतौर दर्शक ही नहीं बल्कि आम नागरिक भी आपको देखनी चाहिए. ये फिल्म सोशल मीडिया और साइबर क्राइम के पहलूओं पर रोशनी डालती है. जो अवेयर करती है. बीते कुछ सालों में सोशल मीडिया के माध्य्म से साइबर ठगी तेजी से बढ़ी है. ऐसे में इसके लिए जागरूकता जरूरी है. इस फिल्म को चार स्टार्स.
Ayushmann Khurrana,Sara Ali Khan
Comedy
2 hr 20 mins
Sonakshi Sinha,Zaheer Iqbal,Ankit Gupta
Yami Gautam,Addinath Kothare,Sunita Rajwar,Mita Vashisht,Sonal Jha
Horror
2 hr 30 mins
Rajkummar Rai,Wamiqa Gabbi,Sikandar Kher,Lalit Prabhakar
Biography
2 hr 20 mins