Ahmedabad Plane Crash: "मैं इस दुखभरी खबर को स्वीकार नहीं..." सोनम बाजवा ने जाहिर किया दुख

Sonam on Ahmedabad Plane Crash: पंजाबी अदाकारा सोनम बाजवा (Sonam Bajwa) ने अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर दुख जाहिर करते हुए कहा है कि उनका दिल ये दुखभरी खबर स्वीकार नहीं कर पा रहा है। सोनम ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए बताया है कि इस खबर ने उन्हें अंदर से हिलाकर रख दिया है।

Sonam on Ahmedabad Plane Crash: गुरुवार (12 जून) के दिन अहमदाबाद से लंदन जा रही फ्लाइट हादसे ने 265 लोगों की जान ले ली है। इस हादसे से कई सारे परिवार उजड़ गए हैं, जिसकी भरपायी लम्बे समय तक नहीं हो पाएगी। अहमदाबाद फ्लाइट हादसे से न केवल भारत देश बल्कि पूरा संसार दुखी है और सोशल मीडिया के जरिए गम जाहिर कर रहा है। पंजाबी अदाकारा सोनम बाजवा ने भी अहमदाबाद फ्लाइट हादसे पर दुख जाहिर किया है और बताया है कि उनका मन अब भी इस खबर को स्वीकार नहीं कर पा रहा है।

Sonam Bajwa Ahmedabad Plane Crash

पंजाबी सुपरस्टार अदाकारा सोनम बाजवा ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट लिखा है और कहा है, 'अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया प्लेन क्रैश की खबर सुनकर मेरा दिल दुखी हो गया है। इस हादसे में जितने लोगों की मृत्यु हुई है, उसे एक बार में स्वीकार नहीं किया जा सकता है। न जानें कितनी खूबसूरत जिंदगियां एक पल में उजड़ गई हैं।' आप सोनम बाजवा द्वारा किया गया पोस्ट नीचे देख सकते हैं:

End of Feed