सिद्धू मूसेवाला की हत्या का हो गया खुलासा, गोल्डी बरार ने छाती ठोककर कहा- " उसने कुछ ऐसी गलतियां की जिसे.....

Sidhu Moosewala Death Reason Reveal by Goldy Brar: सिद्धू मूसेवाला की मौत को लेकर आज भी सभी लोग उलझन में फंसे हुए हैं। जिस तरह से उन्हें गोलियों से मारा गया था यह हैरान कर देने वाला था। अब सिंगर की डॉक्युमेंट्री में कुछ ऐसे खुलासे हुए जिसे सुनकर आप हैरान हो जाएंगे।

Sidhu Moosewala Death Reason Reveal by Goldy Brar: दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला( Sidhu Moosewala) की बीती रात 11 जून को पुण्यतिथि मनाई गई। सिंगर को दुनिया से गए हुए तीन साल हो गए हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर कल यूट्यूब पर डॉक्यूमेंट्री भी रिलीज की गई जिसमें सिंगर की मौत की वजह का खुलासा हुआ है। इस डॉक्यूमेंट्री में सिंगर की मौत की जिम्मेवारी लेने वाले गैंगस्टर गोल्डी बरार ने खुलासा किया है कि उन्होंने सिंगर को क्यों मारा। लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े गोल्डी बरार ने अनसुलझे खुलासे किए जिसे सुनकर आपको भी हैरानी हो जाएगी। आइए बताते हैं गोल्डी ने क्या कहा

Sidhu Moosewala Death  Reason Reveal by Goldy Brar

बीबीसी की इस डॉक्यूमेंट्री में गोल्डी बरार ( Goldy Brar) ने कहा कि सिद्धू मूसेवाला( Sidhu Moosewala) ने अपने अहंकार की वजह से कुछ ऐसा किया जिसे माफ नहीं किया जा सकता। सिद्धू मूसेवाला ने अपने हाथों की अपनी मौत करवाई। डॉक्यूमेंट्री में बताया गया कि सिद्धू बिश्नोई और लॉरेंस बिश्नोई के बीच एक ऐसा रिश्ता था जो लंबे समय से चला आ रहा था। कथित तौर पर, लॉरेंस जेल से सिद्धू को फोन करता था और कहता था कि उसे उसके गाने पसंद हैं। वे दोनों अच्छे दोस्त भी कहे जाते थे। गोल्डी ने कहा कि उसने कुछ ऐसा किया कि हमारे पास उसको मारने के अलावा कुछ चारा नहीं था।

End of Feed