सिद्धू मूसेवाला के जन्मदिन पर फैंस को मिला शानदार तोहफा, डॉक्यूमेंटरी के साथ रिलीज हुए ये धांसू गाने

Sidhu Moosewala New Track Release: पंजाबी सॉन्ग्स लवर्स के चहेते दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला की आज बर्थ एनिवर्सरी है। सिंगर को दुनिया से गए हुए तीन साल हो गए लेकिन उनका जलवा आज भी कायम है। आज जन्मदिन के मौके पर सिंगर के चाहने वालों को बड़ा तोहफा मिला है।

Sidhu Moosewala New Track Release: दिवंगत पंजाबी सिंगर और रैपर सिद्धू मूसेवाला( Sidhu Moosewala) की आज बर्थ एनिवर्सरी है। अगर सिंगर आज जिंदा होते तो 32 साल के हो जाते। उनकी मौत को तीन साल हो गए हैं लेकिन वह आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं। उनकी जानदार आवाज और टैलेंट के लोग आज भी दीवाने हैं। वहीं आज उनकी जन्मतिथि के मौके पर उनके लेटेस्ट ट्रैक रिलीज किए गए हैं। उनके ट्रैक का नाम है नील , टेक नोट्स और 0008। इन तीनों गानों को आज यूट्यूब पर अपलोड कर दिया है। जिसे रिलीज होते ही मिलियन में व्यू मिल गए।

Sidhu Moosewala New Track Release

सिद्धू मूसेवाला( Sidhu Moosewala) के तीन गाने यूट्यूब पर रिलीज कर दिए गए हैं। तीनों ट्रैक रिलीज़ होने के एक घंटे के अंदर ही एक मिलियन व्यूज़ का आंकड़ा पार कर गए। गायक के पिता बलकौर सिंह ने पहले ही फैंस को बता दिया था कि सिद्धू के जन्मदिन पर उन्हें तीन गानों का तोहफा मिलने वाला है। इसी के साथ गानों के रिलीज के बाद बीबीसी वर्ल्ड सर्विस की डॉक्यूमेंट्री सीरीज़ "द किलिंग कॉल" को भी रिलीज कर दिया गया, जिसमें मूसेवाला की मौत के इर्द-गिर्द की परिस्थितियों का पता लगाया गया था। इस डॉक्यूमेंट्री में गायक की मौत की गुत्थी को सुलझाते हुए दिखाया गया है। बता दें कि डॉक्यूमेंट्री के लिए बीबीसी ने मुंबई में एक स्क्रीनिंग भी रखी थी, लेकिन बाद में इसे रोक दिया और इसे सीधा यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया।

End of Feed