Sidhu Moose Wala की मां की प्रेग्नेंसी की खबर निकली झूठी! पिता बलकौर सिंह की पोस्ट से हैरत में फैंस

Sidhu Moose Wala Father Balkaur Singh Break Silence Amid Pregnancy Rumors: पंजाब के दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मम्मी को लेकर खबर थी कि वह प्रेग्नेंट हैं और जुड़वा बच्चों को जन्म देने वाली हैं। हालांकि इन सबके बीच सिंगर के पिता की पोस्ट वायरल हो रही है, जिसने फैंस को उलझा दिया है।

Sidhu Moose Wala Father Balkaur Singh Break Silence Amid Pregnancy Rumors: पंजाब के दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला के निधन को जल्द ही दो साल पूरे होने वाले हैं। आज भी सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) अपने गानों और अंदाज के लिए फैंस के दिलों में बसते हैं। इससे इतर पिछले महीने खबर थी कि सिद्धू मूसेवाला की मम्मी चरण कौर आईवीएफ के सहारे मां बनने वाली हैं। ये भी सुनने को मिला कि सिद्धू मूसेवाला की मम्मी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनके घर जुड़वा बच्चों की किलकारी गूंज सकती है। लेकिन इन सबके बीच अब सिद्धू मूसेवाला के पापा बलकौर सिंह (Balkaur Singh) की पोस्ट वायरल हो रही है, जिसने फैंस को उलझा कर रख दिया है।

End of Feed