Latest Punjabi Songs 2022 Var: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला अब इन दुनिया में नहीं है। अब उनका एक गाना नया पंजाबी गाना वार रिलीज हो गया है। 8 नवंबर को वार गाना सुबह 10 बजे रिलीज किया गया है। मात्र 32 मिनट में ही इस गाने को 1.3 मिलियन व्यूज मिले हैं। इससे पहले उनकी मौत के बाद उनका गाना 'एसवाईएल' रिलीज हुआ था। इसकाे लेकर काफी विवाद भी हुआ था। इसे करोड़ों लोगों ने भी देखा था। हालांकि बाद में कानूनी शिकायत के बाद इसे यूट्यूब से हटा लिया गया था। सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर ने बताया कि 8 नवंबर को एक नया धार्मिक गीत ‘वार’ रिलीज हुआ है। उन्हाेंने लाेगाें से समर्थन की अपील की है। मूसेवाला ने इसके वीडियो में पंजाब और पंजाबियों की शान का जिक्र किया गया है। इसमें किसान आंदोलन के दौरान दिल्ली कूच के शॉट भी दिखाए गए हैं।
Latest Punjabi Songs 2022
