Maninder Buttar Challeng To Minister Subodh Uniyal: उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल इन दिनों विवादों में घिरे हुए हैं। मंत्री सुबोध उनियाल ने उत्तराखंड में नवरात्रि इवेंट के दौरान दलेर मेहंदी पर शराब पीकर परफॉर्म करने का आरोप लगाया था। इस आरोप के बाद मीका सिंह ने तो नाराजगी जाहिर की ही। साथ ही कपिल शर्मा और अनुपम खेर सहित कई सितारे भी दलेर मेहंदी के समर्थन में नजर आए। दलेर मेहंदी विवाद के बीच ही कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने पंजाबी सिंगर मनिंदर बुट्टर के लिए कहा था कि वह भी उत्तराखंड आए थे और उनकी यहां पिटाई हुई थी। इस मामले पर अब मनिंदर बुट्टर ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने रिएक्शन देते हुए कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को खुली चुनौती दी है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'मना भी कर सकते थे'- Daler Mehndi विवाद पर मंत्री सुबोध उनियाल की दो टूक, माफी की मांग से फेरा मुंह!
पंजाबी सिंगर मनिंदर बुट्टर (Maninder Buttar) ने इंस्टाग्राम एकाउंट पर वीडियो साझा किया, जिसमें वह कहते दिखे, "मैं बहुत सीधा-सादा इंसान हूं। मैंने जानबूझकर कभी किसी का दिल नहीं दुखाया है और न ही गलत व्यवहार किया है। मैंने हमेशा गरिमा बनाए रखने की कोशिश की है और दूसरों को सम्मान देने की कोशिश की है। लेकिन जब मुझे पता चला कि मेरे और मेरे पिता के बारे में ऐसी बातें कही गई हैं तो मुझे बहुत हैरानी हुई है।" मनिंदर बुट्टर ने वीडियो में बताया कि जिस घटना का जिक्र मंत्री सुबोध उनियाल कर रहे हैं वो घटना 2019 की है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: सुबोध उनियाल ने नहीं मांगी Daler Mehndi से माफी, उत्तराखंड के मंत्री ने कहा, 'गलत खबरें फैला रहे...'
मनिंदर बुट्टर (Maninder Buttar) ने वीडियो में आगे कहा, "ये 2019 की बात है कि मैं उत्तराखंड में एक शो करने गया था। वहां एक घंटे से ज्यादा वक्त तक परफॉर्म किया। वहां स्टेज पर माननीय मंत्री जी आए और उन्होंने मुझे उत्तराखंड की पारंपरिक पहाड़ी टोपी भी पहनाई। मैंने वो शो भी टोपी पहनकर किया। मैं उनसे अनुरोध करता हूं कि आप पूरी रिकॉर्डिंग साझा करें, ताकि लोग भी देख सकें कि हुआ कया था।" मनिंदर बुट्टर ने साफ किया कि उन्होंने कभी भी शराब या नशीली चीजों के प्रभाव में आकर परफॉर्म नहीं किया है।
