Parmish Verma new song 2022: परमीश वर्मा का नया लुक वायरल, लाडी चहल के साथ आया लेटेस्ट गाना

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 15, 2022, 12:12 AM IST

Parmish Verma new song 2022: पापा बनने के बाद परमीश वर्मा अपना नया गाना लेकर आए हैं। इसमें उनका नया लुक देखकर फैन्स हैरान हैं। यहां देखें क्या बात है गाने का वीडियो।

kya baat hai, Latest Punjabi song 2022 by parmish Verma: यूथ के बीच हमेशा छाए रहने वाले परमीश वर्मा एक महीने के बाद अपने सिंगल ट्रैक लेकर आए हैं। लोगों की म्यूजिक लिस्ट में हमेशा बने रहने वाले परमीश हर बार अपने फैंस के लिए कुछ नया लाते हैं। वैसे ही क्या बात है गाना आपको भांगड़ा करने के साथ-साथ हंसने पर भी मजबूर कर देगा। देसी फ्रेंजी के म्यूजिक के साथ गाने को शूट किया गया है। गाने को विदेशी लुक में फिल्माया गया है। अब तक गाने को 2 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। परमीश के साथ गाने में लाडी चहल मस्ती करते दिख रहे हैं।

Parmish Verma new song 2022: परमीश वर्मा का नया लुक वायरल, लाडी चहल के साथ आया लेटेस्ट गाना

लेने आ नजारे इत्ते आना नी दोबरे वीरे, मरू मरू करन दी लोड कोई ना गाने के लिरिक्स है जिसे लाडी चहल ने लिखा है। अपनी मस्ती में मस्त परमीश इसमें बड़े कूल नजर आ रहे हैं। गाने को ऑफिशियल चैनल परमीश वर्मा पर अपलोड किया गया है। अपलोड करते हुए परमीश ने लिखा कि यह उनका बहुत ही खास गाना है जिसे एक ही दिन में शूट किया गया है। वहीं कमेंट्स में फैंस उनके नए लुक की तारीफ कर रहे हैं। हमेशा बियर्ड लुक में नजर आने वाले परमीश इस बार बिना दाढ़ी के दिखाई दे रहे हैं। कुछ फैंस तो परमीश को इस नए लुक में पहचान ही नहीं पा रहे वो बिल्कुल ही अलग नजर आ रहे हैं।

End of Feed