निर्मल चंद्र डंडरियाल की फिल्म आकाश गंगा ने जीता सर्वश्रेष्ठ भारतीय डॉक्यूमेंट्री फिल्म का पुरस्कार, सोशल मीडिया पर लगा बधाइयों का तांता

Best Indian Documentary film Award: चंद्र डंडरियाल द्वारा निर्देशित आकाश गंगा को सर्वश्रेष्ठ भारतीय डॉक्यूमेंट्री फिल्म (राष्ट्रीय प्रतियोगिता) घोषित किया गया, जबकि अंतर्राष्ट्रीय श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार निष्ठा जैन द्वारा निर्देशित द गोल्डन थ्रेड को दिया गया है। रिकॉर्ड तोड़ 12,000 प्रतिनिधियों की उपस्थिति और 314 फिल्मों की स्क्रीनिंग के साथ 18वें मुंबई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (एमआईएफएफ) का समापन शानदार तरीके से हुआ

Best Indian Documentary film Award: रिकॉर्ड तोड़ 12,000 प्रतिनिधियों की उपस्थिति और 314 फिल्मों की स्क्रीनिंग के साथ 18वें मुंबई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (एमआईएफएफ) का समापन शानदार तरीके से हुआ। एमआईएफएफ के इस संस्करण में अभूतपूर्व प्रतिनिधि भागीदारी देखी गई, जिसमें उत्साही लोगों ने विभिन्न स्क्रीनिंग, पैनल चर्चा और मास्टरक्लास में भाग लिया। महोत्सव के दौरान 59 विभिन्न देशों की फिल्में दिखाई गईं, जो न केवल मुंबई में आयोजित की गईं, बल्कि पहली बार दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई और पुणे में भी आयोजित की गईं।

Best Indian Documentary film Award

Best Indian Documentary film Award

समापन समारोह में निर्मल चंद्र डंडरियाल द्वारा निर्देशित आकाश गंगा को सर्वश्रेष्ठ भारतीय डॉक्यूमेंट्री फिल्म (राष्ट्रीय प्रतियोगिता) घोषित किया गया, जबकि अंतर्राष्ट्रीय श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार निष्ठा जैन द्वारा निर्देशित द गोल्डन थ्रेड को दिया गया।

End of Feed