Miyan,Biwi Raazi Toh Kia Karega Qazi: युवराज हंस, शहनाज सेहर की फिल्म का म्युज़िक लॉन्च, 29 नवम्बर को होगी रिलीज़

Miyan,Biwi Raazi Toh Kia Karega Qazi: पंजाबी फिल्मों के स्टार युवराज हंस, अभिनेत्री शहनाज सेहर और डॉ अनिल के. मेहता स्टारर कॉमेडी पंजाबी फिल्म "मियां बीवी राजी की करनगे पाजी" का हास्य से भरपूर ट्रेलर और मधुर म्युज़िक मुंबई में लांच कर दिया गया। 29 नवम्बर 2024 को यह फ़िल्म पंजाब सहित देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए तैयार है।

Miyan,Biwi Raazi Toh Kia Karega Qazi: सिंगर हंसराज हंस के बेटे पंजाबी फिल्मों के स्टार युवराज हंस, अभिनेत्री शहनाज सेहर और डॉ अनिल के. मेहता स्टारर कॉमेडी पंजाबी फिल्म "मियां बीवी राजी की करनगे पाजी" का हास्य से भरपूर ट्रेलर और मधुर म्युज़िक मुंबई में लांच कर दिया गया। 29 नवम्बर 2024 को यह फ़िल्म पंजाब सहित देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए तैयार है। फ़िल्म के ट्रेलर और गीतों को सभी ने खूब पसन्द किया। ट्रेलर व म्युज़िक लॉन्च के अवसर पर निर्माता डॉ अनिल के. मेहता, ऎक्ट्रेस शहनाज सेहर, लेखक निर्देशक हैरी फर्नांडीज और कपिल शर्मा शो फेम ऎक्टर दिनेश कुमार भी उपस्थित रहे। फिल्म के प्रोड्यूसर डॉ अनिल मेहता ने कहा कि यह एक सिचुएशनल कॉमेडी फिल्म है। इस प्रकार की फिल्में पंजाब में दर्शक देखते और पसन्द करते हैं। इस पिक्चर में पंजाब का रंग, पंजाबी गीत आपको देखने को मिलेंगे। आजकल के तनाव भरे माहौल में यह फ़िल्म सबको हसाएगी।"

Punjabi Movie

वहीं फ़िल्म के लेखक हैरी फर्नांडीज भी इस पिक्चर के सब्जेक्ट और ट्रीटमेंट को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने अनिल के मेहता के साथ मिलकर इसका निर्देशन किया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह का रिएक्शन इसके ट्रेलर और म्युज़िक को मिल रहा है, हम सब का विश्वास और बढ़ गया है कि यह फ़िल्म दर्शकों का दिल जीतने में सफल होगी।"

End of Feed