करण औजला के एक्स्ट्रा मैरिटल रूमर्स पर पत्नी पलक औजला का आया पहला रिएक्शन, शेयर की रोमांटिक फोटो

Palak Aujla First Reaction: हाल ही में कनाडा की एक आर्टिस्ट ने करण औजला पर ये आरोप लगाया कि वो उनके साथ रिलेशनशिप में थी, लेकिन शादी का पता चलने के बाद उन्हें चुप कराया गया और शर्मिंदा किया गया। इस मामले पर अब करण औजला की वाइफ ने चुप्पी तोड़ दी है।

Palak Aujla First Reaction: पंजाबी सिंगर-रैपर करण औजला अपनी धांसू सिंगिंग के लिए जाने जाते हैं। उनके गानों को लोग काफी ज्यादा पसंद करते हैं। करण औजला इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में कनाडा की आर्टिस्ट msgorimusic ने आरोप लगाया था कि वह करण के साथ रिलेशनशिप में थी, लेकिन शादी का पता चलने के बाद उन्हें चुप कराया गया और शर्मिंदा किया गया। इस बीच पंजाबी सिंगर-रैपर करण औजला की पत्नी पलक का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।

palak auijla post

pic credit- palak aujla instagram

करण औजला की वाइफ का पोस्ट हुआ वायरल

पंजाबी सिंगर-रैपर करण औजला की पत्नी पलक ने सोशल मीडिया पर एक प्यारी तस्वीर शेयर करके चल रही अफवाहों पर विराम लगा दिया है। पलक ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर करण के साथ गले लगते हुए फोटो पोस्ट की, जिसके साथ उनके गाने 'विनिंग स्पीच' की लाइन 'फैन इक्को नार दा' हाइलाइट की। करण औजला की पत्नी पलक के इस पोस्ट पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'पलक ने सभी की बोलती बंद कर दी।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'दोनों की जोड़ी सदा बनी रहे।'

End of Feed