हार्डी संधू को मिला दूसरी बार पापा बनने का सुख, एक्टर के घर गूंजी किलकारी

Harrdy Sandhu Welcomes Second Child: पॉपुलर सिंगर और एक्टर हार्डी संधू एक बार फिर से पापा बन गए है। हार्डी संधू ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। इस बात से उनकी फैमिली में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। सभी लोग हार्डी संधू के पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए प्यार बरसा रहे हैं।

Harrdy Sandhu Welcomes Second Child: पॉपुलर सिंगर और एक्टर हार्डी संधू के घर खुशियों ने दस्तक दी है। हार्डी संधू और उनकी पत्नी जेनिथ सिद्धू दूसरी बार माता-पिता बन गए हैं। इस बात से उनकी फैमिली में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। वहीं हार्डी संधू के फैंस भी सातवें आसमान पर पहुंच गए हैं। 'बिजली बिजली' सिंगर हार्डी संधू ने एक पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को इस बात की जानकारी दी है। हार्डी संधू का ये पोस्ट इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। लोग इसपर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

hardy sandhu second child

pic credit- hardy sandhu instagram

हार्डी संधू ने फैंस को दी खुशखबरी

एक्टर हार्डी संधू ने अपने इंस्टाग्राम पर एक भावुक कर देने वाला पोस्ट शेयर किया है, जिसमें बच्चे के छोटे हाथ, उनकी पत्नी जेनिथ और उनके बड़े बेटे के हाथों के साथ दिख रहे हैं। उन्होंने बच्चे को सच्चा आशीर्वाद बताया। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, 'हमारा आशीर्वाद आ गया है। सभी को दिवाली की शुभकामनाएं।' हार्डी संधू का ये पोस्ट इंटरनेट पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। लोग इसपर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। वहीं सेलेब्स भी हार्डी संधू पर प्यार बरसाते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि अभी तक ये नहीं पता चल पाया है कि उनका बच्चा लड़का है या लड़की। इस बारे में फैंस कमेंट करके हार्डी संधू से सवाल पूछ रहे हैं। वहीं कई लोग हार्डी संधू से पूछा रहे है कि वो अपने बच्चे का चेहरा कब दुनिया को दिखाएंगे।

End of Feed